फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   16 lakh rupees will spent on maintains of saranh bazar road

Sirmour News: साढ़े 16 लाख से चमकेगी सराहां बाजार की सड़क

Fri, 15 Dec 2023 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
16 lakh rupees will spent on maintains of saranh bazar road
सराहां बाजार की सड़क की हालत। संवाद
सचित्र
विज्ञापन

साढ़े 16 लाख से चमकेगी सराहां बाजार की सड़क
हफ्तेभर के भीतर शुरू होगा इंटरलॉक टाइलें लगाने का कार्य

वाहन चालकों, राहगीरों और दुकानदारों को मिलेगी बड़ी राहत

संवाद न्यूज एजेंसी

सराहां (सिरमौर)। पच्छाद विकासखंड के मुख्यालय सराहां में साढ़े 16 लाख रुपये की लागत से सड़क की दशा को सुधारा जाएगा।

इस सड़क को बनाने को लेकर पंचायत की ओर से सभी औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी हैं। पंचायत एक सप्ताह के भीतर इस सड़क पर इंटरलॉक टाइलें लगाने का कार्य शुरू कर देगी।

गौरतलब हो कि राज्य सहकारी बैंक सराहां से नए बस अड्डे के बीच में सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे पड़ गए हैं। इस कारण जहां दो पहिया वाहन चलाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वहीं बड़े वाहन चालकों को भी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन


इस सड़क की हालत इतनी खराब है कि बारिश के दौरान गड्ढों में भरा पानी गाड़ियों से उछलकर दुकानों में घुस रहा है। इससे राहगीरों के कपड़े तक खराब हो रहे हैं। इस सड़क को ठीक करने की मांग काफी समय से उठ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सड़क हिमाचल प्रदेश को-ऑपरेटिव बैंक से लेकर लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह होते हुए नए बस अड्डे तक बनाई जाएगी। इस पूरी सड़क को इंटरलॉक टाइलों से तैयार किया जाएगा।

सराहां निवासी सुरेंद्र कुमार, सचिन गर्ग, नरेंद्र टुटेजा, कुणाल गर्ग, चंद्रदेव कटोच, दिनेश शर्मा, देवांशु शर्मा, प्रदीप नेगी, शुभम शर्मा, कार्तिक अत्री व संजीव शर्मा ने बताया कि इस सड़क पर इंटरलॉक टाइलें लगने से पूरे बाजार की सड़क सही हो जाएगी। इस सड़क की हालत काफी खराब हो चुकी है। ऐसे में लोग दिक्कतें झेल रहे हैं।


सराहां पंचायत के उपप्रधान नरेंद्र कुमार ने बताया कि इस सड़क को साढ़ेे 16 लाख रुपये की लागत से बनाया जा रहा है। सड़क को इंटरलॉक टाइलों के माध्यम से चकाचक किया जाएगा। इसका काम एक सप्ताह के भीतर शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed