फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   1595 woman received 71.77 lakh rupees in their account

Sirmour News: महिलाओं के खाते में किस्त आने पर आवेदन की रफ्तार हुई दोगनी

Sun, 30 Jun 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
1595 woman received 71.77 lakh rupees in their account
महिलाओं के खाते में किस्त आने पर आवेदन की रफ्तार हुई दोगनी
विज्ञापन

पांवटा साहिब में अब तक कुल 19,500 महिलाओं ने किया आवेदन
औसतन 500 आवेदन आ रहे थे, अब 950 से 1000 तक पहुंंचा आंकड़ा आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत अभी तक पांवटा साहिब में 1,595 महिलाओं को 71.77 लाख किस्त राशि खाते में पहुंच चुकी है। इन महिलाओं के खाते में तीन माह की एकमुश्त किस्त पहुंची है। इसके बाद अब आवेदन करने वाली महिलाओं की संख्या दोगनी हो गई है। पहले औसतन 500 आवेदन पहुंच रहे थे जो अब बढ़ कर 1000 प्रतिदिन आवेदन पहुंच रहे है।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश कांग्रेस की दस गारंटियों में इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना को शामिल किया था। लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष ने मुद्दा उठाया था कि सम्मान निधि के नाम पर
विज्ञापन

प्रदेश की महिलाओं को ठगा गया लेकिन प्रदेश सरकार ने इस योजना को शुरू करने का फैसला लिया। सिरमौर जिले में इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 40,128 महिलाओं को अब तक 1.85 करोड़ राशि खाते में पहुंच चुकी है। इसमें करीब दस दिन पहले ही पांवटा साहिब क्षेत्र की 1,595 महिलाओं के खाते में कुल 71.77 लाख राशि भी पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम किस्त जारी होने पर अब अन्य महिलाओं ने भी योजना का लाभ उठाने को आवेदन पत्र भरना शुरू कर दिया है। प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं के सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए योजना आरंभ की गई है। इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना में पांवटा साहिब क्षेत्र में कुल 19,500 महिलाओं ने अपने आवेदन जमा करवाए हैं। इस योजना के तहत 18 वर्ष से अधिक आयु की सभी महिलाओं को 1,500 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जा रहे हैं।



तहसील कल्याण अधिकारी पांवटा साहिब सुमन शर्मा ने पुष्टि की है। कहा कि अब तक पांवटा तहसील कल्याण कार्यालय के माध्यम से इस योजना मेंं 19,500 आवेदन भेजे जा चुके हैं। अब तक पांवटा साहिब में 1,595 महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह राशि प्रदान कर लाभान्वित किया जा चुका है। इसके बाद इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं के आवेदन करने की रफ्तार तेज हो गई है। पहले रोज 500 महिलाओं के योजना लाभ को आवेदन पत्र पहुंच रहे थे। तीन माह की प्रथम एकमुश्त किस्त मिलने के बाद से अब रोज औसतन 1000 से अधिक रोज आवेदन महिलाओं के पहुंच रहे हैं।
संवाद
...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed