फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   1517 youth participated in conducter examination

Sirmour News: जिले में छह केंद्रों पर 1,517 युवाओं ने दी परिचालक भर्ती की परीक्षा

Sun, 10 Dec 2023 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
1517 youth participated in conducter examination
कन्या स्कूल नाहन में परिचालक की परीक्षा देने के बाद उत्साहित अभ्यर्थी। संवाद
सचित्र-
विज्ञापन

जिले में छह केंद्रों पर 1,517 युवाओं ने दी परिचालक भर्ती की परीक्षा
सीसीटीवी कैमरे और पुलिस की कड़ी निगरानी में हुई लिखित परीक्षा
नकल की संभावनाओं को खत्म करने के लिए जैमर का भी उपयोग
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में रविवार को करीब 1,517 युवाओं ने परिचालक (कंडक्टर) भर्ती की परीक्षा दी। इस लिखित परीक्षा के लिए सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा तैनात की गई। युवाओं ने सीसीटीवी कैमरे और पुलिस कर्मचारियों की निगरानी में यह परीक्षा दी।
परिवहन निगम में 360 परिचालक भर्ती करने के लिए राज्य लोक सेवा आयोग की ओर से यह लिखित परीक्षा आयोजित की गई। इसके लिए जिला मुख्यालय नाहन में छह परीक्षा केंद्र बनाए।
विज्ञापन

शमशेर स्कूल, कन्या स्कूल, डाइट, आईटीआई समेत नाहन कॉलेज के दो परीक्षा केंद्र शामिल रहे। इन सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा चॉक चौबंद रही। परीक्षा केंद्रों पर जहां पुलिस कर्मी तैनात रहे, वहीं अंदर सीसीटीवी कैमरे और कर्मचारियों की कड़ी निगरानी में यह परीक्षा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नकल रोकने के लिए जैमर तक का उपयोग किया गया। इससे परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल सेवा ठप रही।
परीक्षा केंद्रों पर सुबह 9 बजे से ही युवाओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। सुबह करीब 10:40 तक सभी अभ्यर्थी अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए। उनको ठीक 11 बजे पेपर वितरित किए गए। यह परीक्षा दोपहर एक बजे तक चली। सिरमौर में इस भर्ती के लिए 1,814 युवाओं ने आवेदन किए थे।

अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर एलआर वर्मा ने बताया कि जिले में रविवार को छह केंद्रों पर 1,517 युवाओं ने परिचालक भर्ती की लिखित परीक्षा दी।

कन्या स्कूल नाहन में परिचालक की परीक्षा देने के बाद उत्साहित अभ्यर्थी। संवाद

कन्या स्कूल नाहन में परिचालक की परीक्षा देने के बाद उत्साहित अभ्यर्थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed