फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   समय पर नहीं मिला इलाज, बेटे को जन्म देते ही महिला की मौत

समय पर नहीं मिला इलाज, बेटे को जन्म देते ही महिला की मौत

Thu, 20 Dec 2018 07:47 PM IST
rajeshwar  gautam rajeshwar gautam
Updated Thu, 20 Dec 2018 07:47 PM IST
विज्ञापन
समय पर नहीं मिला इलाज, बेटे को जन्म देते ही महिला की मौत
doctor
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिलाई/ पांवटा साहिब (सिरमौर)। उपमंडल शिलाई की शिरी-क्यारी पंचायत के शिल्ली गांव की एक महिला की बेटे को जन्म देने के बाद मौत हो गई है, जबकि नवजात स्वस्थ है। आरोप है कि शिलाई में चिकित्सक के अभाव में महिला को रेफर करना पड़ा। इसकी वजह से महिला को समय पर इलाज नहीं मिल सका। महिला की मृत्यु के कारणों का पता नहीं चल पाया है। स्वास्थ्य विभाग ने महिला के पोस्टमार्टम के लिए एक टीम गठित कर दी है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
जानकारी के मुताबिक शिल्ली गांव की 28 वर्षीया रीना देवी ने बुधवार रात बेटे को जन्म दिया लेकिन इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। लिहाजा, परिजन उसे शिलाई अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां महिला चिकित्सक के छुट्टी पर होने के कारण उसे पांवटा साहिब के लिए रेफर कर दिया गया लेकिन पावंटा अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो गई। शिलाई अस्पताल के प्रभारी डॉ. पीयूष तिवारी ने बताया कि महिला चिकित्सक के छुट्टी पर होने के चलते महिला को रेफर कर दिया गया। उधर, सिविल अस्पताल पांवटा के प्रभारी डॉक्टर संजीव सहगल ने बताया कि शिरी क्यारी निवासी महिला रीना पत्नी जोगी राम को प्रसव के बाद शिलाई अस्पताल ले गए थे। हालत गंभीर होने पर पांवटा अस्पताल रेफर किया गया था लेकिन, अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो गई। नवजात बच्चे को वेंटिलेटर पर रखा गया है। चिकित्सकों की एक संयुक्त टीम गठित कर दी गई है। संयुक्त टीम मृतक महिला का पोस्टमार्टम करेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर ही मौत के कारण का पता पाएगा।
विज्ञापन

गर्भवती का नहीं था कोई रिकॉर्ड
बताया जा रहा है कि मृतक गर्भवती महिला का कोई रिकॉर्ड नहीं था। इलाके में तैनात आशा वर्कर लंबे अरसे से ड्यूटी पर नहीं थीं। विभाग ने उसे कई बार नोटिस भी जारी किए हैं। डॉ. पियूष सहगल ने बताया कि आशा वर्कर को कई नोटिस भेजे गए हैं लेकिन, वह न तो ड्यूटी पर आ रही हैं और न ही त्यागपत्र दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed