{"_id":"5bb648bb867a55293b2cbbe2","slug":"151538672827-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवासी युवती ने तेजधार हथियार से खुद को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवासी युवती ने तेजधार हथियार से खुद को किया घायल
Thu, 04 Oct 2018 10:37 PM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
सिरमौर फटाफट
पांवटा अस्पताल में घायल युवती का प्राथमिक उपचार करते कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला ब्य़ूरो
Link Copied
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उपमंडल के मेलियो में एक प्रवासी युवती ने खुद को तेजधार हथियार से घायल कर दिया। खून से लथपथ हालत में घायल युवती को परिजनों ने देर रात 108 एंबुलेंस से सिविल अस्पताल पांवटा में दाखिल करवाया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद 25 वर्षीय युवती को नाहन रेफर कर दिया गया हैै। माजरा पुलिस टीम मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी फरींदा फार्म निवासी अनिल कुमार पुत्र बच्चू लाल के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। प्रवासी मजदूर सांभरी का परिवार थाना माजरा के मेलियो में रहता है। परिवार के सदस्य आसपास क्षेत्रों में दिहाड़ी मजदूरी का काम करते हैं। बुधवार देर रात परिवार और साथ ही रहने वाले अन्य मजदूरों ने खाना खाया। इसके बाद वे अपने-अपने कमरे में सोने के लिए चले गए। कुछ देर बाद सांभरी राम के परिवार के बीच लड़ाई-झगड़े की आवाजें आने लगीं। पता चला कि सांभरी उसकी पत्नी फूलमति और बेटी राजेश्वरी किसी बात को लेकर कमरे के बाहर बहस कर रहे थे। इस बीच उनकी बेटी राजेश्वरी ने किसी तेजधार हथियार से खुद पर टांग और पेट में वार कर घायल कर लिया। रात को ही 108 एंबुलेंस के माध्यम से घायल को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। पांवटा अस्पताल के डॉक्टर सुधी गुप्ता ने कहा कि तेजधार हथियार से खुद पर वार करने से काफी खून बहने से युवती की हालत गंभीर बनी हुई थी। इसके चलते घायल को नाहन रेफर कर दिया गया। इसकी सूचना मिलने पर माजरा पुलिस चौकी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी है। डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि माजरा पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। रात को मेलियो में प्रवासी युवती राजेश्वरी ने परिजनों से बहस के बाद खुद को किसी तेजधार हथियार से घायल कर लिया था। मामला दर्ज कर पुलिस टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।