फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   सोशल मीडिया पर शेयरिंग तो नहीं पड़ी महंगी

सोशल मीडिया पर शेयरिंग तो नहीं पड़ी महंगी

Sat, 21 Jul 2018 10:53 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर शेयरिंग तो नहीं पड़ी महंगी
सोशल मीडिया पर शेयरिंग तो नहीं पड़ी महंगी
विज्ञापन

गतिविधियों पर हो सकती है चोरों की नजर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। यदि आप परिवार सहित विदेश या कुछ दिनों के लिए बाहर कहीं भ्रमण पर जा रहे हों तो सावधानी जरूर बरतें। इस दौरान घर में यदि कोई नहीं हो तो टूअर की तस्वीरें या वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड करने से परहेज करें। हो सकता है कि चोर आपकी गतिविधियों पर पूरी नजर रख रहा हो। खाली घर पाकर चोर चोरी को भी अंजाम दे सकते हैं। पांवटा में हुई चोरी की वारदात में चोरों की परिवार के लोगों पर कड़ी नजर होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर मलयेशिया की फोटो अपलोड की गई थीं।

पांवटा में व्यवसायी मुकेश भटारा का परिवार 13 से 18 जुलाई तक विदेश के भ्रमण पर था। इसी दौरान उनके आवास पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। ऐसी भी आशंका है कि विदेश गए परिवार पर शातिर चोर गिरोह की सोशल मीडिया के जरिए नजर रही होगी। इससे पता चला हो कि परिवार विदेश टूअर पर है। इसके चलते आराम से घर के दरवाजे का ताला तोड़ घर का चप्पा-चप्पा छान कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। चोरों ने कमरे के हर दराज, डबल बेड और अलमारियों को आराम से टटोल कर केवल कीमती सामान को उड़ा ले गए। इसलिए हो सके तो परिवार के बाहर जाने की सूचना पड़ोसी, रिश्तेदारों और पुलिस को दे सकते हैं। व्यवसायी के परिवार ने मलयेशिया टूअर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिससे इस आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि शातिर चोरों की परिवार की गतिविधियों पर नजर रही होगी। डीएसपी प्रमोद चौहान का कहना है कि किसी परिवार के विदेश टूअर पर जाने की सूचना पड़ोसी, रिश्तेदारों या पुलिस को देना ठीक रहता है। ऐसी सतर्कता से चोरी की वारदातों की आशंका से बचाव हो सकता है। यदि घर में कोई न हो तो सोशल मीडिया पर पूरे परिवार की फोटो शेयर करने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed