{"_id":"5b50c3474f1c1b3e748b5ee1","slug":"151532019527-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप
Updated Thu, 19 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
crime shimla
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गिरिपार की युवती के आत्महत्या मामले में परिजनों ने प्रेमी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। युवती पांवटा में एक निजी क्लीनिक में कार्यरत थी। 21 जून को बद्रीपुर के समीप कमरे में युवती ने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों ने युवती की कॉल डिटेल निकलवाई। इसके बाद कथित प्रेमी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया। परिजनों ने पुलिस में इसकी लिखित शिकायत देकर उचित जांच करने की मांग उठाई है।
गिरिपार के गांव बाग आबड़ा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दी है कि इनकी बेटी पिछले कुछ समय से पांवटा बाजार में एक निजी क्लीनिक में कार्यरत थी। 21 जून को उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली जबकि, परिजनों से कभी भी किसी तरह की कोई युवती ने शिकायत ही नहीं की थी। पिता का कहना है कि बेटी के मोबाइल नंबर पर करीब 12 से 14 कॉल्स उसकी आत्महत्या के बाद भी आई हैं। यह नंबर पुलिस जांच टीम को सौंपा जा रहा है। एक बार तो उनके बेटे ने कॉल रिसीव भी की। इस नंबर से कथित प्रेमी ने बेटी के बारे में पूछा। जैसे ही नाम पूछा गया तो उसने तुरंत फोन काट दिया। संदेह होने पर परिजनों ने बेटी की सहेलियों और क्लीनिक में उसके सहयोगियों से भी पूछताछ की थी। इसके बाद संदिग्ध प्रेमी का पूरा नाम पते की जानकारी मिल गई है। परिजनों ने संदेह जताया है कि प्रेम प्रसंग के चलते उन्हें शक है कि उसकी बेटी को आत्महत्या के लिए विवश किया गया है। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने परिजनों की शिकायत मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस छानबीन कर रही है।