फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   स्किड हो रही एंबुलेंस रोक स्ट्रेचर उठाकर गर्भवती लेने पहुंचे कर्मी

स्किड हो रही एंबुलेंस रोक स्ट्रेचर उठाकर गर्भवती लेने पहुंचे कर्मी

Thu, 19 Jul 2018 10:28 PM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
स्किड हो रही एंबुलेंस रोक स्ट्रेचर उठाकर गर्भवती लेने पहुंचे कर्मी
एंबुलेंस तक स्ट्रेचर पर पहुंचाई गर्भवती
विज्ञापन

सड़क की खस्ता हालत से कैलवी तक नहीं पहुंची एंबुलेंस
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर में संपर्क मार्गों की हालत खस्ता हो गई है। ऐसी सड़कों पर वाहनों की आवाजाही खतरे से खाली नहीं है। किसी गांव में मरीज बीमार पड़ जाए तो उसे अस्पताल तक पहुंचाना काफी जोखिम भरा है। ऐसा ही मामला बुधवार की रात हरिपुरधार इलाके के एक गांव में पेश आया। कैलवी गांव की ओर जाने वाले रास्ते की खराब दशा के कारण एंबुलेंस को रोकना पड़ा। इसके बाद एंबुलेंस कर्मी स्ट्रेचर उठाकर मरीज को लेने पहुंचे। एंबुलेंस कर्मियों ने तीन सौ मीटर तक प्रसव वेदना से कराह रही महिला को स्ट्रेचर पर उठाकर एंबुलेंस तक पहुंचाया, जहां महिला की सफल डिलीवरी करवाई गई। मामला बुधवार रात का है। रात करीब 11:10 बजे जैसे ही 108 को फोन पर सूचना मिली तो ईएमटी विनोद कुमार और पायलट संजीव हरिपुरधार से आठ किलोमीटर दूर कैलवी गांव की ओर एंबुलेंस लेकर पहुंचे। मुख्य मार्ग से संपर्क सड़क की ओर जाते ही एंबुलेंस स्किड होने लगी। एंबुलेंस के पायलट ने कई बार गाड़ी को आगे ले जाने का प्रयास किया लेकिन एंबुलेंस मिट्टी में धंसने लगी। ऐसी चुनौती से निपटना आसान नहीं था। ईएमटी और पायलट ने गाड़ी खड़ी कर स्ट्रेचर उठाया और महिला को एंबुलेंस तक पहुंचाया। एंबुलेंस में पहुंचाते ही कर्मियों ने सवा 12 बजे के करीब बीस वर्षीय निशा का सफल प्रसव करवाया। ईएमटी विनोद कुमार ने बताया कि सफल डिलीवरी के बाद महिला को संगड़ाह सीएचसी में भर्ती किया गया है। संपर्क सड़क खराब होने के कारण महिला को रात के समय स्ट्रेचर पर एंबुलेंस तक पहुंचाया गया। महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया है। जच्चा- बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed