फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   मक्की और धान का बीमार करवाएं किसान: जगदीश

मक्की और धान का बीमार करवाएं किसान: जगदीश

Wed, 20 Jun 2018 11:08 PM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
मक्की और धान का बीमार करवाएं किसान: जगदीश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत जिला सिरमौर के गैर ऋणि किसानों के लिए खरीफ मौसम में इस वर्ष मक्की और धान की फसल का बीमा करवाने की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है।
कृषि, उप-निदेशक नाहन डॉ. जगदीश चंद रनौत ने बताया कि गैर ऋणि किसान अपनी फसल का बीमा पहचान पत्र (आधार कार्ड) व अपनी भूमि रिकॉर्ड के आधार पर अपने निकटतम बैंक में करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि बोई गई फसल के क्षेत्रफल के आधार पर उसकी फसल का प्रीमियम तय होगा तथा किसान को अपनी भूमि में मक्की, धान की फसल लगाने बारे वचन पत्र संबंधित बैंक को देना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि खरीब की फसल में मक्की तथा धान के लिए किसानों को कुल बीमित राशि का 1.39 प्रतिशत प्रति हेक्टेयर प्रीमियम देना होगा। केंद्र सरकार ने धान तथा मक्की के लिए 30 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर बीमा राशि निर्धारित की है। किसान को मक्की का 456 रुपये प्रति हेक्टेयर व 36 रुपये प्रीमियम प्रति बीघा राशि बैंक में देनी होगी। जबकि धान की फसल के लिए 417 रुपये प्रति हेक्टेयर तथा 32 रुपये प्रति बीघा प्रीमियम के रूप में देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed