फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   अनावश्यक खर्च कम करके करें बचत : प्रदीप तोमर

अनावश्यक खर्च कम करके करें बचत : प्रदीप तोमर

Fri, 05 Jan 2018 10:59 PM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
अनावश्यक खर्च कम करके करें बचत : प्रदीप तोमर
2000 rupees
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की त्रिलोकपुर शाखा ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला त्रिलोकपुर और पालियों में एक दिवसीय जागरूकता शिविरों का आयोजन किया। नाबार्ड की ओर से प्रायोजित डिजिटल इंडिया को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से लगाए गए इन शिविरों में स्कूली बच्चों, अध्यापकों व ग्रामीणों को डिजिटल बैंकिंग पर जागरूक किया गया।

शिविर में शाखा प्रबंधक प्रदीप तोमर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि प्रबंधक इंद्र सिंह चौहान, सहायक प्रबंधक रोशन शर्मा भी मौजूद रहे। शाखा प्रबंधक प्रदीप तोमर ने लोगों व बच्चों से अपने अनावश्यक खर्चों को कम करके बचत करनेे का आह्वान किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आजकल लोग जिस चीज की आवश्यकता नहीं है उस पर अधिक खर्च कर रहे हैं। इस पैसे को बचत के रूप में बैंक में जमा कर भविष्य में जरूरतें पूरी की जा सकती हैं। सहायक प्रबंधक रोशन शर्मा ने एटीएम, मोबाइल बैंकिंग का पासवर्ड किसी दूसरे को न बताने पर जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रबंधक इंद्र सिंह चौहान, पंचायत प्रधान विरेंद्र परमार ने सभी से बैंक से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। पालियों स्कूल के मुख्य अध्यापक अनिल कुमार ने भी बच्चों से बचत खाता खुलवाने की अपील की। इस मौके पर त्रिलोकपुर स्कूल की प्रधानाचार्या प्रिया तोमर, हुसन सिंह, विमला शर्मा, अभिलाषा, प्रेमपाल, नवीन शर्मा, डीपीई पालियों बलजीत सिंह, राज देवेंद्र सिंह, सुभाष, राजपाल, राकेश कुमार, पहल सिंह, सुंदर लाल, वंदना गुप्ता, कमल पुंडीर, अंजू पुंडीर, हेमलता, बैंक कर्मी आशीष कुमार भी उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed