{"_id":"5a41027a4f1c1bf61b8b4ffe","slug":"151514209914-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रेंड्स इलेवन ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता, पुनित चुने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्रेंड्स इलेवन ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता, पुनित चुने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
Updated Mon, 25 Dec 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
क्रिकेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सराहां (सिरमौर)।
पच्छाद क्षेत्र के नारग में फ्रेंड्स क्लब नारग की ओर से आयोजित की गई क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताब पर फ्रेंड्स क्लब इलेवन ने कब्जा किया। फ्रेंडस इलेवन ने ब्रदर इलेवन को हराकर यह प्रतियोगिता जीती। पिछले 15 दिन से लगातार चल रही इस क्रिकेट प्रतियोगिता में सिरमौर व सोलन जिला की 33 टीमों ने हिस्सा लिया।
फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्रदर्स इलेवन ने 10 ओवरों में 92 रन का लक्ष्य रखा। इसमें बंटी ने 56, जयदीप ने 15 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी करते हुए फ्रेंडस इलेवन की तरफ से पंकज, ईशु व संदीप ने दो-दो विकेट झटकीं। जवाब में फ्रेंड्स इलेवन ने 8 ओवरों में ही लक्ष्य को पूरा कर लिया।
फ्रेंडस इलेवन की तरफ से पुनीत ने 63 रनों की धुआंधार पारी खेली। इसके अलावा योगेश रात्रा ने 12 रनों का योगदान दिया। ब्रदर इलेवन की तरफ से रिंकू ने तीन व भवानी व नीरज ने एक-एक विकेट चटकाए। टूर्नामेंट का मैन ऑफ द सीरीज का खिताब पुनीत कुमार को दिया गया। विजेता टीम को 15 हजार नकद राशि व ट्रॉफी से नवाजा गया। जबकि उपविजेता को 7 हजार व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता का समापन मौके पर पूर्व पंचायत प्रधान व भाजपा मंडल पच्छाद के कोषाध्यक्ष विद्यादत्त शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर संजय अत्री, भूपेंद्र ठाकुर, विजेंद्र ठाकुर, राजेंद्र सिंह, राजेश कुमार, मुकेश रात्रा व प्रशांत समेत कई लोग मौजूद रहे।