फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   कबड्डी के खिताब पर उतराखंड व बांदली ढाढस का कब्जा

कबड्डी के खिताब पर उतराखंड व बांदली ढाढस का कब्जा

Wed, 22 Nov 2017 11:29 PM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
कबड्डी के खिताब पर उतराखंड व बांदली ढाढस का कब्जा
Sports
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिलाई (सिरमौर)।
नेहरू युवा केंद्र के सौजन्य से शिलाई में दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। युवा संघर्ष समिति शिलाई द्वारा आयोजित स्पर्धा में लड़कों व लड़कियों के वर्ग में कबड्डी, वॉलीबाल व बैडमिंटन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

इन स्पर्धाओं में दर्जनों टीमों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। पुरुष वर्ग के बीच खेले गए कबड्डी मुकाबले के फाइनल खिताब पर एएआर उत्तराखंड का कब्जा रहा। जबकि, बिंदोली टीम दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन


महिला कबड्डी में बांदली ढाढस ने टिंबी को हराकर खिताब अपने नाम किया। वॉलीबाल स्पर्धा में लानाचेता ने बेचड़ का बाग को हराकर खिताब पर कब्जा किया। बैडमिंटन स्पर्धा में सौरव प्रथम स्थान पर रहे। जबकि, विजय ने द्वितीय स्थान पर बाजी मारी। दो दिवसीय खेलकूद के समापन मौके पर नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक मुकुल शर्मा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने मुकुल शर्मा व उनके साथ उपस्थित एनवाईके के लेखाकार सुरेंद्र शर्मा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। समापन मौके पर विजेता व उपविजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed