फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   प्रत्याशियों को एमसीएमसी से अनुमोदित करवाने होंगे विज्ञापन

प्रत्याशियों को एमसीएमसी से अनुमोदित करवाने होंगे विज्ञापन

Mon, 23 Oct 2017 07:34 PM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 07:34 PM IST
विज्ञापन
प्रत्याशियों को एमसीएमसी से अनुमोदित करवाने होंगे विज्ञापन

विज्ञापन
प्रत्याशियों को मीडिया प्रमाणीकरण समिति से अनुमोदित करवाने होंगे विज्ञापन
लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय में खोला कक्ष, किया निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
विधानसभा चुनाव को लेकर मीडिया प्रमाणीकरण एवं निगरानी समिति (एमसीएमसी) ने काम शुरू कर दिया है। जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय की धरातल मंजिल में एमसीएमसी कक्ष की स्थापना की गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी सिरमौर बीसी बडालिया की अध्यक्षता वाली इस समिति में जिला लोक संपर्क अधिकारी बीआर चौहान बतौर नोडल अधिकारी कार्य करेंगे। समिति में 4 अन्य सदस्य भी हैं। यह समिति प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में आने वाली पेड न्यूज पर निगरानी रखने के अलावा प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, इंटरनेट और सोशल मीडिया पर राजनीतिक दलों या प्रत्याशी द्वारा जारी किए जाने वाले विज्ञापनों की सामग्री के अनुमोदन और प्रमाणीकरण का काम करेंगी। नोडल अधिकारी बीआर चौहान ने कहा कि राजनीतिक दल, प्रत्याशी अथवा कोई व्यक्ति प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में विज्ञापन देना चाहते हैं तो संबंधित प्रत्याशी को विज्ञापन देने से पूर्व समिति से अनुमोदित करवाना होगा।
विज्ञापन

आवेदन पत्र एमसीएमसी कंट्रोल रूम से भी प्राप्त किए जा सकते हैं। यदि विज्ञापन को अनुमोदित किए बिना प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया मेें जारी किया जाता है तो समिति ऐसे मामलों पर गंभीरता से विचार करेगी और यह भारत चुनाव आयोग के आदेशों की अवहेलना मानी जाएगी। जिला स्तरीय एमसीएमसी में सोमवार को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक तरुण कांती देवनाथ, अतिरिक्त उपायुक्त हरबंस ब्रस्कॉन ने भी निरीक्षण किया। इस दौरान जिला में स्थापित एमसीएमसी के कार्य को संतोषजनक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
---------हितेश शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed