{"_id":"5985f6534f1c1ba5368b45ad","slug":"151501951571-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना बहाल करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना बहाल करे सरकार
Updated Sat, 05 Aug 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। पुरानी पेंशन योजना की बहाली को लेकर राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने नाहन में धरना-प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन को न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी संघ एवं प्रदेश पीटीएफ संघ ने भी अपना समर्थन प्रदान किया। जिले भर के सभी खंडों से आए शिक्षकों ने शहर में एक विरोध रैली भी निकाली जो शहर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए डीसी कार्यालय परिसर पहुंची। यहां शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन कर प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग की।
इस दौरान राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने राज्यपाल को डीसी के माध्यम से ज्ञापन भी भेजा जिसमें न्यू पेंशन स्कीम पर विरोध जताते हुए प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग की गई। मौके पर मौजूद शिक्षकों ने बताया कि प्रदेश में 15 मई 2003 तथा केंद्र में 1 जनवरी 2004 से पेंशन योजना बंद है। सरकारों ने जो नई पेंशन योजना शुरू की है, वह मात्र एक छलावा है। उससे सामाजिक, पारिवारिक आर्थिक सुरक्षा नहीं मिलती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एक ओर सारी जिंदगी सरकार की सेवा करने वाले कर्मचारियों को पेंशन से वंचित कर दिया गया है वहीं जनप्रतिनिधियों को इसका लाभ अब भी दिया जा रहा है। जब जनप्रतिनिधियों का भविष्य पुरानी पेंशन योजना के बिना सुरक्षित नहीं है तो ऐसे में सारी जिंदगी सरकार को देने वाले कर्मचारियों का भविष्य पुरानी पेंशन योजना के बिना कैसे सुरक्षित रह सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल व त्रिपुरा ने इस नई पेंशन योजना को कर्मचारी विरोधी मानते हुए लागूू नहीं किया है, वहां पुरानी पेंशन योजना ही है। उन्होंने बताया कि यदि प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना लागू नहीं की जाती है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
इस मौके पर राजकीय अध्यापक संघ के विभिन्न शिक्षा खंडों से आए पदाधिकारी, जिला महासचिव अमर सिंह ठाकुर, जिला कोषाध्यक्ष रणधीर चौधरी, महिला विंग की प्रधान मीरा भारद्वाज, पीटीएफ की ओर से उपाध्यक्ष नरेश ठाकुर, प्रवक्ता प्रताप ठाकुर सह-सचिव यशपाल ठाकुर, प्रेस सचिव अनिल भारद्वाज तथा राज्य उपाध्यक्ष जीएस बेदी उपस्थित रहे।
--प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना बहाल करे सरकार
नाहन में सैकड़ों शिक्षकों ने धरना-प्रदर्शन कर उठाई मांग
डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजा ज्ञापन, मांगी पुरानी पेंशन