{"_id":"5984b0344f1c1b93108b45e0","slug":"151501868084-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाहन कॉलेज में दो दिन से पानी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन कॉलेज में दो दिन से पानी नहीं
Updated Fri, 04 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। छात्र संगठन एनएसयूआई की नाहन इकाई ने पीजी कॉलेज में चल रही पेयजल किल्लत को दूर करने की मांग की है। अपनी इस मांग को लेकर एनएसयूआई का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को कॉलेज के प्राचार्य दिनेश भारद्वाज से मिला तथा उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल कैंपस अध्यक्ष अंकित ठाकुर, कैंपस प्रभारी शुभम शर्मा, उपाध्यक्ष पंकज, विकास चौहान, शुभम, सुरेंद्र, ठुन्डु, नरेंद्र, रोबिन, सचिन, राहुल, पंकज, निखिल, अभिनव, तनेजा, निखिल शर्मा, अंकुर, मुकेश आदि ने प्राचार्य को कॉलेज में चल रही पेयजल किल्लत से अवगत करवाते हुए कहा कि कॉलेज में दो दिन से पानी नहीं आया है। इस कारण छात्रों को पीने को पानी नहीं मिल रहा है। पानी न आने के कारण कॉलेज के टॉयलेट भी गंदे पड़े हुए हैं जिस कारण स्वास्थ्य मिशन को भी चोट पहुंच रही है।
विज्ञापन
छात्रों ने प्रिंसिपल से मांग की कि कॉलेज में पानी का इंतजाम किया जाए ताकि परेशानी से निजात मिल सके। प्राचार्य दिनेश भारद्वाज ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनकी समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा। यदि पानी नहीं आता है तो पानी का टैंकर मंगवाकर पानी उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन
--नाहन कॉलेज में दो दिन से पानी नहीं
एनएसयूआई ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर समस्या हल की मांग उठाई