{"_id":"60f080dd8ebc3ed84776a4c5","slug":"15-minutes-water-is-being-available-in-malonwala-on-the-third-day-nahan-news-sml3769343169","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालोंवाला में तीसरे दिन मिल रहा 15 मिनट पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालोंवाला में तीसरे दिन मिल रहा 15 मिनट पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। विधानसभा क्षेत्र के मालोंवाला गांव में बरसात के मौसम में लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। मानसून सीजन में जब क्षेत्र में भारी बरसात हो रही है और सब पेयजल स्रोत रिचार्ज हैं, बावजूद इसके लोगों को पेयजल नसीब नहीं हो रहा है। गांव में तीसरे दिन 15 से 20 मिनट के लिए पानी की सप्लाई दी जा रही है। समस्या को लेकर मालोवाला गांव का प्रतिनिधिमंडल पंचायत सदस्य ऋषभ के नेतृत्व में वीरवार को नाहन में जलशक्ति विभाग के अधिशासी से मिला।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल वार्ड सदस्य ऋषभ चौहान, बाबूराम भाटिया, बाबूराम तोमर, ओमप्रकाश, देवेंद्र सैनी ने बताया कि उन्हें हर वर्ष बरसात में इस तरह की समस्या से जूझना पड़ता है। इस समस्या के बारे में 2015 से जलशक्ति विभाग को लगातार अवगत करवाया जा रहा है। लेकिन विभाग ने यहां के लिए कोई ठोस योजना नहीं बनाई है। इस वर्ष भी लगभग दो सप्ताह से लोगों को तीसरे दिन 15 मिनट के लिए पेयजल उपलब्ध हो रहा है। इसके चलते लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। पानी की कमी के चलते लोग खुले में शौच जाने के लिए मजबूर हैं। इससे गांव में गंदगी फैल रही है। ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता से आग्रह किया है कि वह स्वयं गांव में आकर निरीक्षण करें, ताकि वास्तविक स्थिति का पता लग सके। उधर, विभाग के अधिशासी अभियंता ने प्रतिनिमंडल को समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया है।