Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   banad-gagal dhikor road taring

Sirmour News: बनाड़-गागल शिकोर-बोहलघाट सड़क होगी चकाचक

Wed, 04 Nov 2026 12:49 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
banad-gagal dhikor road taring
छह किलोमीटर मार्ग की टारिंग की तैयारी, लोगों को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

निविदा प्रक्रिया पूरी; प्राकृतिक आपदा के तहत हुआ बजट का प्रावधान, दो पंचायतों के सैकड़ों ग्रामीणों को मिलेगी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। पच्छाद क्षेत्र की बनाड़-गागल शिकोर-बोहलघाट सड़क जल्द पक्की होगी। वर्ष 2025 में आई प्राकृतिक आपदा से सड़क को हुए नुकसान के बाद विभाग ने इसकी मरम्मत और पक्की करने के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी थी। इसके बाद प्राकृतिक आपदा के तहत सड़क के लिए बजट का प्रावधान किया गया है। अब पूरे छह किलोमीटर मार्ग को पक्का करने के लिए विभाग ने निविदा प्रक्रिया भी पूरी कर ली है।
सड़क के पक्का होने से बजगा और बागथन पंचायतों के लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। इस मार्ग से क्षेत्र के कई गांवों के लोग आवाजाही करते हैं। वर्तमान में सड़क की हालत काफी खस्ता बनी हुई है, जिसके चलते ग्रामीणों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बजगा पंचायत प्रधान धनवीर सिंह, उपप्रधान साहुल ठाकुर, वार्ड सदस्य तेजवीर शर्मा, बागथन पंचायत के उपप्रधान महेंद्र सिंह, श्याम दत्त शर्मा, अशोक शर्मा और राजेंद्र शर्मा ने कहा कि पूरी सड़क एक साथ पक्की होने से लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि डूंगा घाट, बागथन और बनाड़ से बोहलघाट तक सड़क के कई हिस्सों की हालत खराब बनी हुई थी। अब पूरे मार्ग के पक्का होने से दोनों पंचायतों के सैकड़ों लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रमोद आर्य ने बताया कि बनाड़-गागल शिकोर-बोहलघाट सड़क को एक साथ पक्का करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। पहले इस सड़क के केवल दो किलोमीटर हिस्से को पक्का करने की योजना थी, लेकिन अब पूरे छह किलोमीटर मार्ग को एक साथ पक्का किया जाएगा। इसके लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed