फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ओपी के समर्थन में उतरे युवा, बैकफुट पर पुलिस

ओपी के समर्थन में उतरे युवा, बैकफुट पर पुलिस

Sat, 06 Oct 2018 10:32 PM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
ओपी के समर्थन में उतरे युवा, बैकफुट पर पुलिस
युवा कांग्रेस के प्रदर्शन में पुलिस छावनी बना शहर
विज्ञापन

युकां महासचिव ओपी के समर्थन में उतरे युवा, बैकफुट पर पुलिस
चंद घंटों में ही पुलिस ने बदल दी देशद्रोह की धारा
लाइव-----
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र वॉल राइटिंग करने पर युवा कांग्रेस के महासचिव ओपी ठाकुर की गिरफ्तारी के बाद सैकड़ों युवा कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए। देशद्रोह की धारा लगाकर गिरफ्तार किए गए युकां नेता के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने जोरदार रैली निकाली। यही नहीं, थाने के बाहर भी प्रदर्शन किया। इसके बाद दबाव में आई पुलिस ने देशद्रोह की धारा को हटा दिया। देशद्रोह का मामला दर्ज कर युकां नेता को गिरफ्तार करना और फिर धारा हटाने से पुलिस बैकफुट पर आ गई है। युवा कांग्रेसियों ने सीधे तौर पर भाजपा नेताओं के दबाव में आकर देशद्रोह का मामला दर्ज करने के आरोप लगाए हैं।
नाहन शहर में पीएम के खिलाफ अभद्र वॉल राइटिंग के बाद नाहन शहर में तनाव का माहौल रहा। दिनभर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे। रात को हुई ओपी की गिरफ्तारी के बाद सुबह ही नाहन थाने के बाहर युवा कांग्रेसियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। ओपी ठाकुर के समर्थन में युवाओं ने थाना घेरने के बाद कांग्रेस कार्यालय तक रैली निकालते हुए जोरदार नारेबाजी की। विस अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के खिलाफ भी युवाओं ने मुर्दाबाद के नारे लगाए। उधर, इस दौरान नाहन शहर छावनी में तब्दील हो गया। कमांडो वर्दी में क्यूआरटी के जवानों ने सुरक्षा का जिम्मा संभाला। युवा कांग्रेस अपने दफ्तर में तब तक डटे रहे, जब तक ओपी ठाकुर पुलिस कस्टडी से बाहर नहीं आए। ओपी के बाहर आने के बाद ही युवाओं ने राहत की सांस ली। इस मामले पर कांग्रेस ने भी स्थानीय भाजपा नेताओं के दबाव में आकर देशद्रोह की धारा लगाने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

भाजपा नेताओं के दबाव में जोड़ी धारा : कांग्रेस
जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय सोलंकी और प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर का कहना है कि ओपी ठाकुर पर देशद्रोह का मामला कैसे बनाया गया। क्या ओपी ठाकुर ने देश के मुर्दाबाद के नारे लगाए या देश विभाजन की बात कही? आरोप लगाया कि पुलिस ने भाजपा नेताओं के दबाव में आकर यह केस बनाया था। कांग्रेस ने सवाल उठाए कि क्या सिरमौर पुलिस स्थानीय भाजपा नेताओं की कठपुतली बनकर रह गई है?
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा खेमे ने मांगी उचित कार्रवाई
दीवारों पर प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी को लेकर भाजपा ने उचित जांच की मांग की है। नाहन भाजपा ने उपायुक्त और एसपी को ज्ञापन सौंपकर कहा है कि इस तरह का लेखन निंदनीय है। मंडल अध्यक्ष दीनदयाल वर्मा ने कहा कि जिसने भी यह हरकत की है, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में दीनदयाल वर्मा के अलावा प्रदीप विज, अविनाश गुप्ता, हैप्पी, ब्रिजेश गोयल, विनय गुप्ता, प्रताप ठाकुर आदि शामिल रहे। उधर, रोड सेफ्टी क्लब अध्यक्ष विशाल तोमर की अगुवाई में भी ज्ञापन सौंपकर इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग की गई। जबकि, मिशन मोदी अगेन पीएम के जिलाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, उपाध्यक्ष राजेश शर्मा समेत अन्य कई कार्यकर्ताओं ने इस मामले को निंदनीय करार दिया है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति के खिलाफ ऐसी टिप्पणी देशद्रोह से कम नहीं है। लिहाजा, इस मामले की उचित जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed