{"_id":"5b9e8fbf867a557e8327c2fc","slug":"141537118143-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कवियों ने काव्यांजलि से अटल को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कवियों ने काव्यांजलि से अटल को दी श्रद्धांजलि
Updated Sun, 16 Sep 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
काव्यांजलि से दी अटल को श्रद्धांजलि
नाहन (सिरमौर)। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पहली मासिक पुण्यतिथि पर नाहन भाजपा मंडल ने नगर परिषद के टाउन हॉल में काव्यांजलि समारोह का आयोजन किया। काव्यांजलि में कवियों ने अटल बिहारी वाजपेयी पर आधारित कविता पाठ कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि, भाजपा जिलाध्यक्ष विनय गुप्ता और मंडल अध्यक्ष दीन दयाल वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल रहे। मंच का संचालन कवि भुवन जोशी ने किया। सर्वप्रथम सैनवाला से आए कवि चिर आनंद ने इतना आदर प्यार अटल था, जन-जन के मन में जिससे..., कविता सुनाकर तालियां बटोरीं। अनुदीप भारद्वाज ने मन में क्रंदन और पीड़ा से, दुखी है आज सारा जहान..., दीन दयाल वर्मा ने अग्नि पथ पर चलते-चलते तुम किस मंजिल पर निकल गए.., प्रताप पराशर ने आत्मा उसकी देश प्रेम की भूखी है.., दीप चंद कौशल ने बिखर गए हो भारत भर में.., भुवन जोशी ने मैं नियति का चक्र घूम रहा हूं..., कविता से समा बांध दिया। जबकि इस मौके पर निशा अग्रवाल ने गीत पेश किया। इस अवसर पर शून्य विनोद, श्रीकांत अकेला, सरला गौतम, नीति अग्रवाल, रेखा तोमर, सुरेंद्र सिंह धर्मा, धनवीर सिंह परमार, अर्चना शर्मा, दीपचंद कौशल, भुवन जोशी, अनु भारद्वाज, आरडी राही ने भी कविता पाठ किया। जबकि, जिला भाषा अधिकारी अनिल हारटा, नगर परिषद के उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित रहे।