फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   जन एकता जन अधिकार आंदोलन कमेटी का नाहन में हल्ला बोल

जन एकता जन अधिकार आंदोलन कमेटी का नाहन में हल्ला बोल

Mon, 23 Jul 2018 10:56 PM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
जन एकता जन अधिकार आंदोलन कमेटी का नाहन में हल्ला बोल
कम्युनिस्टों पर हो रहे हमलों पर निकाली रैली
विज्ञापन

जन एकता जन अधिकार आंदोलन कमेटी ने पीएम को भेजा ज्ञापन
पीएम को भेजा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। जन एकता जन अधिकार आंदोलन की सिरमौर कमेटी ने कम्युनिस्टों पर हो रहे हमलों को लेकर नाहन में रैली निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की। जन एकता जन अधिकार आंदोलन के संयोजक राजेंद्र ठाकुर की अगुवाई में कमेटी ने कम्युनिस्टों पर हिंसात्मक गतिविधियों की कड़ी निंदा की। शहर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए कमेटी के कार्यकर्ता रैली की शक्ल में उपायुक्त सिरमौर कार्यालय पहुंचे। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भी भेजा। ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने कहा कि त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ साथ सीटू, किसान सभा, छात्र संगठन, नौजवान सभा, दलितों और महिला संगठनों पर लगातार अमानवीय हिंसा के मामले बढ़ रहे हैं। कार्यालयों में सरेआम तोड़फोड़ की जा रही है। कमेटी के संयोजक राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि त्रिपुरा में बीजेपी और पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सरकारें गुंडातत्वों को पोषित कर रही हैं। यहां पर सुनियोजित ढंग से आरएसएस भाजपा सरकार की मदद से लगातार ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रही है। केरल में भी आरएसएस कार्यकर्ता बीजेपी की मदद से कम्युनिस्ट कार्यकर्ताओं पर रोजाना हिंसक हमले बोल रहे हैं। वहीं मंडी जिले के जंजैहली में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने माकपा कार्यालय में घुसकर कम्युनिस्टों को डराया और धमकाया लेकिन, प्रदेश सरकार इस मसले पर मूकदर्शक बनी बैठी है। उन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार इस मसले पर हस्तक्षेप करे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्रात्मक व्यवस्था में सभी के जीवन और अधिकारों को सुरक्षा प्रदान करना देश और राज्य सरकारों का दायित्व है। इस अवसर पर विश्वनाथ शर्मा, लाल सिंह, अभय धामटा, आशीष कुमार समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed