फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   सहकारी डिपुओं में एक साथ मिले पूरा राशन: एमएस कैंथ

सहकारी डिपुओं में एक साथ मिले पूरा राशन: एमएस कैंथ

Wed, 18 Apr 2018 11:30 PM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
सहकारी डिपुओं में एक साथ मिले पूरा राशन: एमएस कैंथ
rice
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
सिरमौर उपभोक्ता संरक्षण समिति पांवटा इकाई की बैठक बुधवार को पांवटा में प्रधान एमएस कैंथ की अध्यक्षता में हुई जिसमें उपभोक्ताओं से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। प्रधान एमएस कैंथ और महासचिव एमएस भटनागर ने कहा कि सहकारी राशन डिपो में एक साथ पूरा राशन मिलना चाहिए। राशन समय पर नहीं आने के कारण लोगों को बार-बार डिपुओं के चक्कर काटने को विवश होना पड़ रहा है।

केसी नागपाल, एनडी सरीन, टीसी गुप्ता व एमएम भटनागर ने कहा कि दुकानदारों, फल व सब्जी विक्रेताओं को रेटलिस्ट लगाने की विभाग सख्त हिदायतें दें। बस स्टैंड में बसों के टाइमटेबल अपडेट होने चाहिए ताकि यात्रियों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में राहगीर महिलाओं व बुजुर्गों को दिक्कतें होती रही हैं। बेतरतीब ढंग से वाहन पार्किंग वालों पर शिकंजा कसा जाए, जहां-तहां सड़क के समीप ई-रिक्शा, रिक्शा या वाहन खड़े करने पर जाम लगने से कई बार परेशानी बढ़ जाती है। विशेषकर पांवटा के मुख्य बाजार व आसपास की भीड़भाड़ वाली गलियों में परेशानी होती है। सार्वजनिक शौचालयों की उचित देखरेख व सफाई व्यवस्था की जाए। इस मौके पर सिरमौर उपभोक्ता संरक्षण समिति पांवटा इकाई के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed