फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   आंगनबाड़ी वर्करों को न दें अतिरिक्त कार्य : विश्वनाथ

आंगनबाड़ी वर्करों को न दें अतिरिक्त कार्य : विश्वनाथ

Sun, 24 Dec 2017 11:02 PM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी वर्करों को न दें अतिरिक्त कार्य : विश्वनाथ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन पांवटा इकाई की बैठक पांवटा में रविवार को आयोजित की गई। बैठक में कहा गया कि कर्मचारियों पर कार्य का भार निरंतर बढ़ाया जा रहा है। मानदेय नाममात्र दिया जाता है।

इसलिए पड़ोसी राज्यों की तर्ज पर उचित मानदेय प्रदान किया जाए। 17 जनवरी को शिमला में होने वाली हड़ताल में कार्यकर्ता भाग लेंगी।
बैठक की अध्यक्षता कामरेड प्रोफेसर विश्वनाथ शर्मा, आशीष व पांवटा तहसील इकाई की अध्यक्षा उषा देवी व सचिव देव कुमारी ने की। विश्वनाथ शर्मा ने कहा कि आंगनबाड़ी वर्कर्स को अतिरिक्त कार्य न दिया जाए। विभाग व प्रोजेक्ट से संबंधित कार्य ही दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन


बैठक में मौजूद रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका यूनियन की सदस्यों माया, उषा, देव कुमारी, सरला देवी, गीता, तारों देवी, लीला, मधु, इंदू, नीलाम, रेखा, रीना, तरनों व गुरजीत ने कहा कि वर्करों पर दिनों दिन कार्य का भार बढ़ने लगा है। आधार कार्ड व बीएलओ समेत अतिरिक्त कार्य करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मांग रखी गई कि अपने विभाग से संबंधित ही कार्य करवाएं जाए। हेल्परों को मानदेय में कम से कम 500 रुपये की बढ़ोतरी होना जरूरी है। बैठक में फैसला लिया गया है कि 17 जनवरी को शिमला में होने वाले एक दिवसीय हड़ताल प्रदर्शन में पांवटा इकाई सदस्य भी बढ़चढ़ कर भाग लेंगी जिससे जायज मांगों को शीघ्र पूरा करवाया जा सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed