फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   रासुमांदर इलाके के 20 परिवारों ने थामा भाजपा का हाथ

रासुमांदर इलाके के 20 परिवारों ने थामा भाजपा का हाथ

Sat, 05 Aug 2017 10:16 PM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
रासुमांदर इलाके के 20 परिवारों ने थामा भाजपा का हाथ

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
राजगढ़(सिरमौर)। पच्छाद विधायक सुरेश कश्यप ने शनिवार को राजगढ़ उपमंडल के रासुमांदर क्षेत्र की माटल भखोग, कोटी पधोग पंचायत में पदयात्रा शुरू की। इस दौरान वह लोगों से रूबरू हुए तथा उनकी समस्याएं सुनीं। इस मौके पर इलाके के 20 परिवारों ने कांग्रेस को छोड़ कर भाजपा का दामन थामा। भाजपा में शामिल होने वालों में पूर्व में कांग्रेस की बीडीसी प्रत्याशी रही रंजना शर्मा, कोटी पधोग, माटल भखोग के पूर्व बीडीसी मेंबर लच्छी राम, कोटी पधोग की पूर्व प्रधान द्रोपता देवी, वार्ड मेंबर शारदा देवी, संतराम शर्मा, रामलाल शर्मा, सहीराम, आत्माराम, शारदा, सुरपना देवी, सुभद्रा देवी, शीला देवी, बेगमु देवी, लीला देवी, प्रोमिला देवी, विनीता शर्मा अपने परिवार सहित भाजपा में शामिल हुए जिनका विधायक सुरेश कश्यप ने फूल मालाएं पहना कर पार्टी में स्वागत किया।

इस दौरान विधायक ने कहा कि कांग्रेस से जनता इस कदर दुखी है कि ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे भाजपा के मिशन 50 को कहीं 60 में ही न बदल दें। इस मौके पर बीडीसी अध्यक्ष व मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, ज्ञान नेगी, दुर्गा दत्त, वीर सिंह, गनिल चौहान, सुरेश शर्मा, श्याम मेहता, प्रताप महता, नैन सिंह, सतीश ठाकुर, दलीप सिंह आदि भाजपा नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन

--रासुमांदर इलाके के 20 परिवारों ने थामा भाजपा का हाथ
विधायक सुरेश कश्यप ने फूल-मालाएं पहनाकर किया स्वागत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed