{"_id":"59820dbd4f1c1b707d8b46c5","slug":"141501695421-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सार्वजनिक शौचालय के ताले खोले प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सार्वजनिक शौचालय के ताले खोले प्रशासन
Updated Wed, 02 Aug 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
शिलाई (सिरमौर)। भारत की जनवादी नौजवान सभा की शिलाई इकाई ने सार्वजनिक शौचालय को सुचारु रूप से चलाने की मांग की है। इकाई का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को जिला समन्वयक अभय धामटा की अगुवाई में एसडीएम शिलाई से मिला। इस दौरान उन्हें ज्ञापन सौंपकर शिलाई बाजार में बंद पड़े सार्वजनिक शौचालय को सुचारु रूप से चलाने की मांग की गई।
अभय धामटा ने बताया कि शिलाई बाजार में निर्मित शौचालय लंबे समय से बंद पड़ा है जिसका लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है। पंचायत व प्रशासन की लापरवाही के कारण यात्रियों एवं लोगों को खुले में ही लघु शंका के लिए जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस शौचालय को बनवाने के लिए उनकी सभा ने लंबा संघर्ष किया था। इस दौरान उन पर मुकदमे भी दर्ज किए गए लेकिन शौचालय निर्माण होने के बाद उस पर ताले लगाए गए हैं जिससे इसका लाभ किसी को नहीं मिल रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी है कि यदि शौचालय को नहीं खोला गया तो जनवादी सभा आंदोलन करने को विवश होगी।
विज्ञापन
उधर, एसडीएम शिलाई योगेश चौहान ने बताया कि जल्द ही इस मामले में पंचायत से बात कर शौचालय को खुलवाया जाएगा।
--सार्वजनिक शौचालय के ताले खोले प्रशासन
जनवादी नौजवान सभा की शिलाई इकाई ने उठाई मांग
अभय धामटा के नेतृत्व में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन