फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   बच्चे नहीं विद्यार्थी कहकर कर करें संबोधित

बच्चे नहीं विद्यार्थी कहकर कर करें संबोधित

Mon, 18 Mar 2019 07:59 PM IST
rajeshwar  gautam rajeshwar gautam
Updated Mon, 18 Mar 2019 07:59 PM IST
विज्ञापन
बच्चे नहीं विद्यार्थी कहकर कर करें संबोधित
नाहन (सिरमौर)। जिला के वरिष्ठ नागरिकों ने प्रशासनिक अधिकारियों और नेताओं से स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को बच्चे न कहकर बुलाने की अपील की है। क्षेत्र के देवीचंद, जगदेव, जयपाल, दलीप सिंह, मामचंद आदि ने कहा कि स्कूलों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के दौरान अक्सर देखा गया है कि प्रशासनिक अधिकारी और नेता विद्यार्थियों को बच्चे कहकर बुलाते हैं जो गलत संबोधन है। बच्चों और स्कूलों में पढ़ रहे विद्यार्थियों में अंतर है। ऐसे में स्कूल में अध्ययनरत विद्यार्थियों को बच्चा कहकर संबोधित करने की बजाय विद्यार्थी या छात्र कहकर संबोधित किया जाए। वरिष्ठ नागरिकों ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों, नेताओं और अन्य वक्ताओं की ओर से विद्यार्थियों को बच्चा कहने का गलत संबोधन लंबे समय किया जा रहा है, जिस पर रोक लगनी चाहिए। उन्हें बच्चों और स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों में अंतर देखना चाहिए। वरिष्ठ नागरिकों ने इस गलती को फिर से न दोहराए जाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed