फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   मेडिकल कॉलेज नाहन में कैथ लैब, बहुतकनीकी कॉलेज पांवटा में शुरू होंगे नए ट्रेड

मेडिकल कॉलेज नाहन में कैथ लैब, बहुतकनीकी कॉलेज पांवटा में शुरू होंगे नए ट्रेड

Sat, 09 Feb 2019 11:16 PM IST
rajeshwar  gautam rajeshwar gautam
Updated Sat, 09 Feb 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज नाहन में कैथ लैब, बहुतकनीकी कॉलेज पांवटा में शुरू होंगे नए ट्रेड
नाहन (सिरमौर)। प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सिरमौर जिले के लिए बजट 2019-20 में ढेरों सौगातें दी हैं। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण विकास से लेकर शहर के विकास को तरजीह रखते हुए सिरमौर जिले को भी खास तोहफे दिए हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में कैथ लैब अहम मानी जा रही है। इस लैब के बनने से यहां हृदय से संबंधित बीमारियों का इलाज अब आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में इस लैब को खोलने के लिए करोड़ों रुपये की राशि खर्च की जाएगी। वहीं, पर्यटन, रोजगार एवं व्यावसायिक शिक्षा के क्षेत्र में भी जयराम ठाकुर ने अहम घोषणाएं की हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बजट 2019-20 के लिए डॉ. यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज में कैथ लैब खोलने की घोषणा कर जिलावासियों को राहत प्रदान की है। इस लैब के खुलने से मेडिकल कॉलेज में हृदय से संबंधित रोगों का इलाज आसान हो जाएगा। लोगों को अपना उपचार करवाने के लिए राज्य से बाहर चंडीगढ़ या दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा। बजट में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत जिले में जिला संसाधन केंद्र खोलने की का भी ऐलान किया गया है। वहीं, पांवटा साहिब में चल रहे बहुतकनीकी शिक्षा संस्थान में इलेक्ट्रानिक्स और ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग के नए ट्रेड शुरू करने से युवाओं को फायदा होगा। अब इलेक्ट्रानिक्स और ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग करने के इच्छुक युवा अपने घरद्वार पर ही इसके डिप्लोमा कोर्स कर सकेंगे। यहीं नहीं जिले के पुरातात्विक महत्व वाले स्थानों के संरक्षण का भी सरकार ने ऐलान किया है। इसके लिए सिरमौर को विशेष तौर पर चुना गया है। जिले की पुरातात्विक महत्व वाले स्थानों को संरक्षित करने और उन पर शोध करने का इस योजना से मार्ग प्रशस्त होने की संभावना है। बजट में पांवटा साहिब में निर्माणाधीन बस स्टैंड को राज्य सरकार ने अपनी प्राथमिकता सूची में शामिल किया है। इससे बस स्टैंड का निर्माण कार्य लक्षित समय पर हो सकेगा। पांवटा के रामपुरघाट में लैंड पूलिंग का भी प्रावधान रखा गया है। इससे लोगों को इलाके में घर बनाने के लिए योजना तैयार की जाएगी। इसके अलावा हर अस्पताल को आपात सेवा के लिए हर सुविधा से लैस एंबुलेंस देने, हर विधानसभा में खेलों को बढ़ावा देने के लिए खैल मैदान के निर्माण की घोषणा सिरमौर के लिए मील पत्थर साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed