{"_id":"5c4b3371bdec224bbb2092a9","slug":"131548432241-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस पर सम्मानित होंगे पुलिस और होमगार्ड कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस पर सम्मानित होंगे पुलिस और होमगार्ड कर्मचारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। ऐतिहासिक चौगान में 70वें गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय समारोह के सभी प्रबंध पूर्ण कर लिए गए हैं। उपायुक्त सिरमौर ललित जैन ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह के उपलक्ष्य पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह में सुबह 11 बजे मुख्यातिथि ध्वजारोहण करेंगे। इससे पहले मुख्य अतिथि शहीद स्मारक पर स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद मुख्यातिथि परेड का निरीक्षण करेंगे और मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। परेड में पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड व विभिन्न स्कूलों के बच्चे हिस्सा लेंगे। इस मौके पर पुलिस और गृह रक्षा विभाग के 22 कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा। इनमें पुलिस मुख्य आरक्षी राकेश कुमार, वेद प्रकाश, जुल्फान मोहम्मद, संदीप चौहान, भगवत प्रसाद, राजेश कुमार, नवीन सैनी, एचएचसी नसीब सिंह, नेत्र सिंह, सुकरदीन, राजेंद्र सिंह, तपेंद्र सिंह, कांस्टेबल नितिश कुमार, सुरेंद्र, सुरजीत सिंह, रिजवान, अनिल कुमार, सुरेंद्र दत्त और अजय कुमार को पुरस्कृत किया जाएगा। वहीं, होमगार्ड के सुनील कुमार, योगेश कुमार व पुलिस को सहयोग देने पर नितिश कुमार निवासी सूरजपुर को भी पुरस्कृत किया जाएगा।
उपायुक्त ने बताया कि समारोह में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार के रूप में ज्ञानवर्धक पुस्तकों के साथ एक-एक औषधीय पौधा प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नघेता के अतिरिक्त जेएनवी, डाइट और राजकीय नर्सिंग कॉलेज नाहन की छात्राएं भाग लेंगी।
विज्ञापन
उपायुक्त ने बताया कि समारोह में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार के रूप में ज्ञानवर्धक पुस्तकों के साथ एक-एक औषधीय पौधा प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नघेता के अतिरिक्त जेएनवी, डाइट और राजकीय नर्सिंग कॉलेज नाहन की छात्राएं भाग लेंगी।
विज्ञापन