{"_id":"5bf9816fbdec22417217d723","slug":"131543078255-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से झुलसे मां और बेटा, महिला पीजीआई रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से झुलसे मां और बेटा, महिला पीजीआई रेफर
Updated Sat, 24 Nov 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। वाल्मीकि मोहल्ले में शनिवार को मां और बेटा आग से बुरी तरह झुलस गए। डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद महिला को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है वहीं, बेटे की हालत स्थिर बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक शहर के वाल्मीकि मोहल्ला में रह रही एक महिला के कमरे में शनिवार को अचानक आग लग गई। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के चलते कमरे के भीतर आग लग गई। पुलिस की तफ्तीश के बाद ही पता चल सकेगा कि कि आग कैसे लगी? इस घटना की असल वजह क्या रही और मां और बेटा किस तरह आग की चपेट में आ गए। शनिवार दोपहर गंभीर हालत में 36 साल की शिवानी और बेटे वासु को डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया गया। यहां से महिला को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में पीजीआई रेफर कर दिया गया। वहीं, बेटे की हालत कुछ हद तक ठीक बताई जा रही है। चिकित्सकों के अनुसार महिला का शरीर 70 फीसदी से अधिक झुलस गया है। महिला और बेटे के झुलसने के बाद दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने तुरंत महिला का प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया, लेकिन हालत सही न होने के कारण उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ घंटे बाद करीब ढाई बजे अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को इस मामले की जानकारी दी। पुलिस मामले की तफ्तीश करने घर पहुंची थी, लेकिन घर पर ताले लटके मिले।
उधर, डीएसपी बबिता राणा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अभी इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पाई है। पता लगाया जा रहा है कि आग लगने की वजह क्या है और दोनों आग की चपेट में कैसे आए? पीड़ितों के बयान दर्ज होने के बाद ही पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई शुरू करेगी। फिर भी पुलिस अपने स्तर पर मामले की तफ्तीश में जुटी है।