{"_id":"5b79a7a042c792462d133c1e","slug":"131534699424-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को अर्पित किए श्रद्धासुमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को अर्पित किए श्रद्धासुमन
Updated Sun, 19 Aug 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजगढ़ (सिरमौर)। भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को रविवार को श्रद्धांजलि देने के लिए सनातन धर्म मंदिर राजगढ़ में शोकसभा का आयोजन किया। पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर प्रदेश भाजपा महामंत्री चंद्र मोहन ठाकुर ने कहा कि आज समूचा देश निशब्द है और शोक में डूबा हुआ है। वह भारत माता के ऐसे महान सपूत थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन देश सेवा में अर्पित किया। वह हिमाचल को अपना दूसरा घर मानते थे और उनके द्वारा प्रदान किए गए विशेष औद्योगिक पैकेज के कारण नालागढ़, बद्दी, कालाअंब व पांवटा में सैकड़ों उद्योग स्थापित हो पाए।
विधायक सुरेश कश्यप ने कहा कि अटल जी सर्वमान्य नेता थे। वह प्रखर वक्ता और बहुआयामी व्यक्तित्व के स्वामी थे। उन्होंने प्रधानमंत्री सड़क योजना से पूरे देश को जोड़ने, सर्व शिक्षा अभियान सहित अनेकों योजनाएं चलाईं। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता शेर सिंह ठाकुर, विजय भारद्वाज, जिला लाल कश्यप, पृथ्वी राज, रणजोत ठाकुर, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष सुनील ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, पार्षद अशोक सूद, नरेंद्र नेगी, दिनेश ठाकुर, साकेश शर्मा व पियूष दस्सन उपस्थित रहे।