{"_id":"5b536aee4f1c1b40748b62a9","slug":"131532193518-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोफेसर नियुक्त नहीं किए तो कॉलेज में जड़ देंगे ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रोफेसर नियुक्त नहीं किए तो कॉलेज में जड़ देंगे ताला
Sat, 21 Jul 2018 11:00 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
सिरमौर फटाफट
नाहन कॉलेज में प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों को संबोधित करता छात्र नेता।
- फोटो : अमर उजाला ब्य़ूरो
Link Copied
नाहन (सिरमौर)। डॉ. वाईएस परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में शनिवार को एबीवीपी और बीकॉम फैकल्टी के विद्यार्थियों ने अव्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर छात्र कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रबंधन को भी जमकर कोसा। प्रदर्शन के दौरान छात्र वक्ताओं ने कहा कि जब से कॉलेज में दाखिले हुए हैं, कॉमर्स संकाय के छात्रों को एक भी प्रोफेसर के दर्शन नहीं हुए हैं। बीकॉम संकाय में प्रोफेसरों के खाली पदों से छात्रों की पढ़ाई पर प्रभावित हो रही है। हर रोज छात्र कॉलेज में पढ़ाई के लिए पहुंचते हैं लेकिन उन्हें पढ़ाने वाला कोई नहीं है। रोजाना छात्र कॉलेज के चक्कर काटकर वापस लौट रहे हैं। यही नहीं, कॉलेज में पेयजल की समस्या भी चल रही है। कॉलेज प्रबंधन पानी की किल्लत को दूर करने के लिए भी कोई समाधान नहीं उठा रहा है। एबीवीपी के जिला संयोजक तनुज शर्मा ने कहा कि यदि सोमवार तक कॉलेज में बीकॉम संकाय में प्रोफेसरों की तैनाती नहीं की गई तो 24 घंटे का सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया जाएगा। भूख हड़ताल की जाएगी। यदि फिर भी व्यवस्था नहीं सुधरी तो 26 जुलाई को कॉलेज में ताला जड़ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कॉलेज में पीने के पानी की तक सुविधा नहीं है। छात्र पीने का पानी बोतल में भरकर ला रहे हैं। इस तरह की अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। छात्र कार्यकर्ताओं ने कहा कि कॉलेज शुरू हुए दो माह का समय हो गया है। एक माह से कक्षाएं जारी हैं लेकिन बीकॉम संकाय में प्रोफेसर ही तैनात नहीं हैं। यदि प्रबंधन को इसके बारे में पूछा जाता है तो प्रबंधन सेल्फ स्टडी की बात करता है। यदि सेल्फ स्टडी ही छात्रों को करनी है तो कॉलेज में छात्र दाखिला क्यों लेंगे? छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन और सरकार से मांग की है कि जल्द कॉलेज में बीकॉम संकाय में प्रोफेसरों की तैनाती की जाए। इस अवसर पर एबीवीपी की नाहन इकाई के सहसचिव प्रदीप, उपाध्यक्ष सचिन के अलावा बीकॉम के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।