फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   पांवटा और शिलाई क्षेत्र के लिए गैस के दाम निर्धारित

पांवटा और शिलाई क्षेत्र के लिए गैस के दाम निर्धारित

Thu, 19 Jul 2018 10:44 PM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
पांवटा और शिलाई क्षेत्र के लिए गैस के दाम निर्धारित
lpg shimla
नाहन (सिरमौर)। उपायुक्त सिरमौर ने जिले के पांवटा और शिलाई क्षेत्र में भी गैस के दाम निर्धारित कर दिए हैं। इसके बारे में अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना के अनुसार सभी गैैस वितरक उपभोक्ताओं को नाम और पूरा पता दर्शाती कैश मेमो देनी होगी। नए कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर के साथ अन्य सामान खरीदने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा। मजदूरी के नाम पर अतिरिक्त चार्ज नहीं होगा। आदेशों की अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

अधिसूचना के मुताबिक पांवटा साहिब के प्रदीप गैस सर्विस के उपभोक्ताओं के लिए नगर पालिका क्षेत्र तारूवाला, बातापुल, किशनपुरा में 14.2 किलोग्राम गैस सिलिंडर की कीमत 812 रुपये निर्धारित की गई है। बेहराल, शिवपुर, सूरजपुर, हरिपुर और निहालगढ़ में 814 तथा पुरुवाला, कांशीपुर, क्यारदा, मिश्रवाला गुलाबगढ़, राजबन, बगरान, सालवाला में 815, ब्यास कोठडी, अजोली और किशनकोट में सिलिंडर 818 रुपये में मिलेगा। शहीद कल्याण गैस एजेंसी शिलाई के उपभोक्ताओं के लिए शिलाई तथा नाया में 14.2 किलोग्राम वजनी गैस सिलिंडर की कीमत 813 रुपये निर्धारित की गई है, जबकि बांदली, कांडो, क्यारी, द्रबिल, बालीकोटी में 815 तथा टिंबी, सतौन में 821, कफोटा 823 तथा कमरउ, बड़वास, बकरास, रोहनाट, नैनीधार, नायापंजौड, लानी बोर्ड, टंडलियान, हलाहां, धारकोटी में 824 रुपये कीमत तय की गई है। रास्त में 826 तथा जामना, मासु, जाखना च्योग, जोग पथवास, टटियाना, शरली, मानपुर और कोटी भौंच में 833 रुपये निर्धारित की गई है। राजीव गांधी ग्रामीण विकास गैस एजेंसी अंबोया के क्षेत्र में पड़ने वाली ग्राम पंचायत अंबोया, डांडा, राजपुर, शिवा सनोग, नघेता, बनोर, डांडाआंज, भैला और हरीपुरखोल में सिलिंडर की कीमत 800 रुपये जबकि मैसर्ज भाटिया इंडेन ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी गोरखुवाला के तहत ग्राम पंचायत मानपुर देवड़ा, भगानी, गोरखुवाला, सालवाला और गुरुवाला में 813 और गोजर, डाकपत्थर पुल, किलोड, बडाना और खोदरी माजनी में 823 रुपये निर्धारित की गई है। मैसर्ज मीना कुमारी पावंटा इंडेन पांवटा साहिब के तहत केदारपुर, भाटावाली, किशनपुरा में 812 तथा माजरा में 814 रुपये में सिलिंडर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed