{"_id":"5ab11db14f1c1b094a8b6437","slug":"131521556913-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपसी तालमेल न होने से सिरे नहीं चढ़ती विकास योजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपसी तालमेल न होने से सिरे नहीं चढ़ती विकास योजनाएं
Updated Tue, 20 Mar 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
अधिकारियों में आपसी तालमेल न होने के कारण कई बार विकास कार्य लंबित हो जाते हैं जिससे लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता है। ऐसे में सभी अधिकारियों में आपसी समन्वय होना जरूरी है। यह बात उपायुक्त सिरमौर ललित जैन ने मंगलवार को नाहन में आयोजित प्रशासन की दक्षता बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि लोगों को योजनाओं का पूरा लाभ मिले। ऐसे में सभी अधिकारी आपसी तालमेल बनाकर कार्य करें ताकि सरकार की आशाओं व आकांक्षाओं के अनुरूप खरा उतरा जा सके।
उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों को आमजन तक पहुंचाने के लिए सभी ग्रामीण क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन करें ताकि लोग सरकार के कल्याणकारी कार्यक्रमों का लाभ उठा सके।
इस मौके पर उन्होंने उद्योग विभाग को औद्योगिक क्षेत्र में अप्रैल महीने में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए। जबकि पुलिस विभाग का पुलिस को औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब और पांवटा साहिब में गुड़िया हेल्पलाइन और होशियार सिंह हेल्प लाइन के स्टीकर लगाने के निर्देश दिए ताकि औद्योगिक क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस न करें। इस मौके पर उन्होंने महिमा पुस्तकालय में अतिरिक्त कमरों की व्यवस्था के लिए पांच लाख की राशि स्वीकृत की। उन्होंने आईपीएच विभाग की मांग पर नाहन शहर में फायर टेंडर की मरम्मत करने के लिए डेढ़ लाख की राशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी, अतिरिक्त उपायुक्त आदित्य नेगी, सीएमओ डॉ. संजय शर्मा सहित जिला के सभी अधिकारियों ने भाग लिया।