{"_id":"5a75cb484f1c1b2d068b45bb","slug":"131517669192-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालाअंब में विद्युत समस्या का जल्द होगा समाधान: उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालाअंब में विद्युत समस्या का जल्द होगा समाधान: उपायुक्त
Updated Sat, 03 Feb 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
electricity demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में वर्षों से पेश आ रही विद्युत आपूर्ति की समस्या का शीघ्र ही निदान हो जाएगा। इसके लिए विद्युत बोर्ड द्वारा लगभग 22 करोड़ रुपये की राशि से जमटा से कालाअंब के लिए नई विद्युत लाइन को बिछाने का कार्य पूरा किया जा चुका है। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर ललित जैन ने शनिवार को जिला के औद्योगिक क्षेत्रों में पेश आ रही विभिन्न समस्याओं को लेकर आयोजित अधिकारियों एवं उद्यमियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
उन्होंने कहा कि इस विद्युत लाइन को शीघ्र ही क्रियाशील कर दिया जाएगा, जिससे कालाअंब में कार्यरत औद्योगिक इकाइयों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो जाएगी। उन्होंने एसडीएम नाहन को निर्देश देते हुए कहा कि विद्युत बोर्ड के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करके कालाअंब में 33 केवी के विद्युत सब-स्टेशन के निर्माण के लिए भूमि का चयन शीघ्र किया जाए ताकि इस सब स्टेशन के निर्मित होने से विद्युत आपूर्ति को सामान्य बनाया जा सके।
उन्होंने बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब और पांवटा की सभी इकाइयों का निरीक्षण किया जाए। जहां पर विद्युत लाइनें सही ढंग से बिछाई नहीं गई अथवा लाइनों के लटक जाने से किसी उद्योग अथवा मकान को खतरा बना हुआ है, ऐसे स्थलों का चयन करके आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाए।
विज्ञापन
उपायुक्त ने बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला में सोलर प्लांट स्थापित करने की संभावनाओं को भी तलाशा जाए। उपायुक्त ने अग्निशमन विभाग को निर्देश दिए कि अग्निशमन कार्यालय को उद्योग विभाग के कॉमन सुविधा केंद्र में शीघ्र स्थानांतरित किया जाए जिसके लिए विभाग की आवश्यकतानुसार कमरे उपलब्ध करवाए जाएंगे।
बैठक में महाप्रबंधक उद्योग संजय कंवर ने बैठक में आए सभी अधिकारियों व उद्यमियों का स्वागत किया। बैठक में औद्योगिक विभाग से जुड़े सभी मामलों को क्रमवार प्रस्तुत किया गया। बैठक मेें एसडीएम नाहन विवेक शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और उद्यमियों ने भाग लिया।
-----------------