{"_id":"5a0c7b214f1c1bf3538bd7ab","slug":"131510767393-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साई हिसार, हॉकी हिम व साई पटियाला ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साई हिसार, हॉकी हिम व साई पटियाला ने जीते मैच
Updated Wed, 15 Nov 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
Hockey India
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पांवटा नगर परिषद के खेल मैदान में अभिलाषी यूनिवर्सिटी वूमैन हॉकी गोल्ड कप टूर्नामेंट का आगाज बुधवार को हुआ। इस मौके पर एसडीएम पांवटा एचएस राणा ने प्रतियोगिता का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में उतरी भारत की 7 महिला हॉकी टीमें गोल्ड कप ट्रॉफी के लिए भिडे़ंगी।
शुरूआती मैचों में साई हिसार, साई पटियाला व हॉकी हिम टीमों ने जीत दर्ज कर प्रतियोगिता के अगले चरण में प्रवेश किया। इस दौरान एसडीएम एचएस राणा ने कहा कि इस तरह की स्पर्धाओं से स्थानीय क्षेत्र में भी प्रतिभाओं को तलाशा व तराशा जा सकेगा। लड़कियां शिक्षा व खेलों समेत हर क्षेत्र में अग्रणी होकर देश व प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं।
प्रतियोगिता की प्रबंधक सचिव शालिनी कंवर व पंकज शर्मा ने कहा कि कुल 7 टीमें प्रतियोगिता में पहुंची हैं।
हॉकी हिम सोसायटी के माध्यम से पांवटा में अभिलाषी यूनिवर्सिटी गोल्ड कप के सभी मैच पांवटा नगर परिषद खेल मैदान में होंगे। विजेता टीम को 25 हजार व ट्रॉफी, रनर को 20 हजार, तृतीय टीम को 10 हजार व चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को 5 हजार ईनाम राशि मिलेगी।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में सोनीपत हॉकी अकादमी, यूको बैंक टीम, साई पटियाला, साई हिसार हॉकी टीम, हॉकी हॉस्टल टीम माजरा, हॉकी हिम टीम व शाहबाद की टीमें अपना दमखम दिखाएंगी। शुरुआती मैचों में साई हिसार ने शाहबाद टीम को 2-0, हॉकी हिम ने स्पोर्ट्स हॉस्टल माजरा को 2-1 तथा साई पटियाला ने यूको टीम को 1-0 से हराकर दूसरे चरण में प्रवेश कर लिया है।
इस अवसर पर साहिब सिंह, पंकज शर्मा, संदीप कुमार, मनिंद्र सिंह, क्यूम खान, चंद्रशेखर, शालिनी कंवर, संजय, मनप्रीत, अंकिता, ललिता, मोक्षिका, विशाल, अमन, आरती, भवनप्रीत, महिमा पुंडीर व कुलदीप सिंह मौजूद रहे।