{"_id":"5a09a8b54f1c1bd1408b6461","slug":"131510582453-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमा दो की छात्रा के साथ दुष्कर्म, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमा दो की छात्रा के साथ दुष्कर्म, केस दर्ज
Updated Mon, 13 Nov 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
राजगढ़ (सिरमौर)।
राजगढ़ उपमंडल में एक युवक पर जमा दो कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा ने दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को परवाणू से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि आरोपी दुष्कर्म के बाद प्रदेश से बाहर भागने की फिराक में था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई कर आरोपी को दबोचने में सफलता कायम की।
जानकारी के अनुसार उपमंडल राजगढ़ के एक गांव की नाबालिगा ने कोटी पधोग निवासी युवक के खिलाफ उससे दुराचार करने की प्राथमिकी रविवार देर रात दर्ज करवाई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को सोमवार सुबह परवाणू से गिरफ्तार कर लिया। जमा दो में पढ़ने वाली छात्रा ने थाने में आकर बयान दिया कि कोटी पधोग निवासी रमेश डोगरा ने उसे फोन करके शनिवार रात को घर के समीप खेत में मिलने के लिए बुलाया।
विज्ञापन
जब वह वहां गई तो उसने डरा धमका कर जबरदस्ती अपने मोटर साइकिल पर बैठाया। वह उसे अपने साथ धरेच गांव ले गया जहां पर उसने एक मकान में ठहराया और रातभर उसके साथ कई बार दुराचार किया। उसने रविवार सुबह उसे घर के समीप छोड़ दिया।
डीएसपी मीनाक्षी भारद्वाज ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सिविल अस्पताल राजगढ़ में चिकित्सक न होने के कारण पीड़िता का मेडिकल नाहन अस्पताल में करवाया गया। उन्होंने बताया कि शिकायत दर्ज होने के बाद ही आरोपी की खोज के लिए दो पुलिस दल भेज दिए थे। पुलिस के एक दल ने सोमवार सुबह आरोपी को परवाणू में पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी प्रदेश से बाहर भागने की फिराक में था। डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 506 तथा पोक्सो एक्ट के सेक्शन चार के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।