फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   13-year-old boy dies under suspicious circumstances in Bhantawali.

Sirmour News: भांटावाली में 13 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध हालात में मौत

Fri, 14 Aug 2026 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
13-year-old boy dies under suspicious circumstances in Bhantawali.
माता-पिता के बाहर जाने के दौरान बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
विज्ञापन

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया, मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। भांटावाली में 13 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और शुक्रवार को परिजनों को सौंप दिया।
मृतक की पहचान नैतिक (13) पुत्र अमिताभ, निवासी बुडानी खुर्द, बगरा, जिला मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। परिवार पांवटा साहिब के भांटावाली में किराए के कमरे में रह रहा था। पुलिस के अनुसार वीरवार देर शाम नैतिक के माता-पिता सब्जी और राशन लेने बाहर गए थे। उस समय घर पर चारों बच्चे मौजूद थे। इसी दौरान पड़ोसी ने परिजनों को नैतिक की तबीयत खराब होने की सूचना दी। परिजन तुरंत निजी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। एसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मौत के कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed