फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   हिमाचल के दस खिलाडिय़ों का नेशनल गतका को चयन

हिमाचल के दस खिलाडिय़ों का नेशनल गतका को चयन

Mon, 11 Mar 2019 07:07 PM IST
rajeshwar  gautam rajeshwar gautam
Updated Mon, 11 Mar 2019 07:07 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल के दस  खिलाडिय़ों का नेशनल गतका को चयन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। विरसा संभाल नेशनल गतका मुकाबले के लिए हिमाचल का ऑडिशन गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब में हुआ। हिमाचल ऑडिशन की जिम्मेदारी बाबा अजीत सिंह अकादमी के जत्थेदार भूपेंद्र सिंह खालसा तथा हरेंद्र सिंह खालसा को सौंपी गई थी। इस दौरान करीब पचास युवाओं ने दमखम दिखाया। चयनित गतका टीम के सदस्य 19 से 20 मार्च को आनंदपुर साहिब में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। अकादमी के जत्थेदार भूपिंद्र सिंह खालसा ने बताया कि 50 से अधिक सिख नौजवानों ने ऑडिशन में भाग लिया। साहिबजादा बाबा अजीत सिंह अकादमी के जत्थेदार भूपिंद्र सिंह खालसा ने कहा कि चयनित गतका खिलाड़ियों में राहुल सिंह, हरमीत सिंह, गोविंद सिंह, गुरनाम सिंह, उदय सिंह, कमलजीत सिंह, अजय सिंह, अमरजीत सिंह, भवप्रीत सिंह और करणवीर सिंह का फाइनल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ियों को श्री आनंदपुर साहिब में हो रहे विरसा संभाल नेशनल गतका मुकाबले में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed