{"_id":"5ba91513867a557eb715cd4e","slug":"121537807635-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कें बंद; मकान ढहे, फसलें तबाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कें बंद; मकान ढहे, फसलें तबाह
Updated Mon, 24 Sep 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
सोमवार को गणेश का बाग में गिरे मलबे से अवरुद्घ हुई सड़क।
- फोटो : अमर उजाला ब्य़ूरो
नाहन/नौहराधार/संगड़ाह/ ददाहू (सिरमौर)। जिले में तीन दिन से बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। इससे जनजीवन पूरी तरह अस्तव्यस्त हो गया है। मारकंडा, यमुना, टोंस समेत गिरि नदियों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। सोमवार को तीन दर्जन के करीब मुख्य और संपर्क मार्गों पर आवाजाही पूरी तरह ठप रही। ऐसे में यात्रियों के साथ-साथ वाहन चालकों और किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एचआरटीसी को पिछले दो दिन से सड़कें बंद होने के कारण लाखों का नुकसान उठाना पड़ा है। जानकारी के अनुसार नाहन-शिमला हाईवे जोहडजी के समीप कुछ समय के लिए बंद रहा। नाहन-हरिपुरधार, नाहन-देवना-थनगा, रेणुका-अरलू, नाहन-शिवपुर, रेणुका-भवाई भलीच, रेणुका-पांवटा साहिब, रेणुका-कोटिधिमान, रेणुका-बडोल, हरिपुरधार-शिलाई, पांवटा साहिब-नेरवा, कौलावालाभूंड-सराहां, रेणुका-लोधियाघाटी सड़कें बंद पड़ी हैं। एचआरटीसी की आठ बसें विभिन्न रूटों पर फंसी हुई हैं। एचआरटीसी के सहायक अड्डा प्रभारी सुखराम ने बताया कि दो दिन में नाहन डिपो को करीब दो लाख का नुकसान हुआ है। कई रूटों पर आठ बसें फंस गई हैं। ऐसे में यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उपमंडल संगड़ाह क्षेत्र में हो रही मूसलाधार बारिश से कई संपर्क सड़कें बंद हो गई हैं। इसके अलावा सुंदरघाट-शिवपुर, दनोई-खूड़ द्राबिल, खालाक्यार कोटीधिमान, खालाक्यार बांदल सुराख, अंधेरी-ऊंचा टिक्कर, हरिपुरधार-गेहल डिमाइना, पालर-पीड़ियाधार, बोरली-सियूं आदि सड़कों पर आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। ददाहू-संगड़ाह मार्ग खड़कोली के समीप भूस्खलन से बार-बार बंद हो रहा है। जेसीबी चालक को मशीन चलाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एसडीओ हरिचंद ने बताया कि मार्ग पर जेसीबी कार्य कर रही है। बरसात के चलते मार्ग बहाल करने में दिक्कत हो रही है।
रेणुका में दो रिहायशी मकान ढहे
रेणुका इलाके में भारी बारिश के चलते दो रिहायशी मकान ढह गए हैं। गनीमत यह रही कि मकान गिरने से जान और माल का नुकसान नहीं हुआ है। ददाहू के तहसीलदार देवी सिंह कौशल ने बताया कि कोटिधीमान निवासी चेत सिंह और खूड निवासी अमर सिंह के रिहायशी मकान वर्षा के कारण बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसके अतिरिक्त सैनधार क्षेत्र में खेतों में खड़ी मक्की की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा है। मक्की की फसल खेतों में ही बिछ गई है। सोमवार को नदी-नाले अपने उफान पर रहे। ददाहू क्षेत्र में 40 एमएम बारिश दर्ज की गई है।
नेहली-धीड़ा पंचायत में टमाटर की फसल तबाह
धारटीधार इलाके की नेहली-धीड़ा पंचायत में टमाटर की फसल पूरी तरह तबाह हो गई है। भारी बारिश के साथ टमाटर के पौधे मिट्टी में दब गए हैं। किसान मित्र सिरमौर सिंह ने बताया कि नेहली के टीकाराम, बाबूराम, तेजवीर, दथनोग के रणवीर सिंह, धीड़ा के गोपाल सिंह और मलगांव आदि क्षेत्रों में किसानों की टमाटर की खेती नष्ट हो गई है। उन्होंने बताया कि पंचायत में 50 बीघा जमीन पर लगी फसल के तबाह होने के किसान को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने सरकार और विभाग से तबाह फसल का निरीक्षण कर मुआवजे की मांग उठाई है।
विज्ञापन
जिले के स्कूलों में 25 को भी अवकाश घोषित
भारी वर्षा होने के कारण सिरमौर जिले में 25 सिंतबर को भी सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे। शिक्षा उपनिदेशक सिरमौर उमेश बहुगुणा ने बताया कि भारी बारिश के चलते मंगलवार को भी अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि सिरमौर जिले में पिछले तीन दिन से भारी वर्षा हो रही है। लिहाजा, जिले के विभिन्न नदी-नालों और खड्डों में जलस्तर बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि कोई भी नदी को पार करके अपनी जान को जोखिम में न डाले।