{"_id":"5b2a6c734f1c1bf26e8b9039","slug":"121529506931-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ेदान पर लिखा सांसद का नाम, कांग्रेसी बिफरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ेदान पर लिखा सांसद का नाम, कांग्रेसी बिफरे
Updated Wed, 20 Jun 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ददाहू (सिरमौर)। स्वच्छता अभियान को लेकर इलाके में लगाए जा रहे कूड़ेदानों में सांसद का नाम लिख दिया गया है। इससे कांग्रेसी भड़क गए हैं। बता दें कि शिमला संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत सभी 17 विधानसभा क्षेत्रों में इन कूड़ेदानों को सार्वजनिक स्थलों व सरकारी संस्थानों के परिसर में लगाया गया है। कूड़ेदान पर केंद्र सरकार की किसी भी योजना का उल्लेख नहीं किया गया है। न ही किसी नेता या अधिकारी के पद का जिक्र है लेकिन सांसद वीरेंद्र कश्यप का नाम जरूर लिखा गया है।
यह बात कांग्रेस को अखर गई है। इसे लेकर रेणुका कांग्रेस ने भाजपा को घेरना शुरू कर दिया है। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक विस क्षेत्र में एक-एक हजार जोड़ी कूड़ेदान स्थापित किए जा चुके हैं। प्लास्टिक के यह कूड़ेदान आकर्षक होने के साथ-साथ लोगों के लिए फायदेमंद भी साबित हो रहे हैं। यह बात अलग है कि इनको खाली करने की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है।
क्षेत्र के विधायक विनय कुमार ने कहा कि भाजपा की यह सियासी चाल है। लोस चुनावों के अंतिम वर्ष में कूड़ेदान लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन कूड़ेदानों पर किसी योजना का नाम नहीं है। केवल सांसद का नाम लिखकर इन्हें स्थापित किया जा रहा है, जो हैरत की बात है।
विज्ञापन
उधर, सांसद वीरेंद्र कश्यप ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा में दो-दो हजार कूड़ेदान आवंटित किए गए हैं जिन्हें ग्राम स्तर पर लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सारी योजनाएं जवाहर लाल नेहरू और राजीव गांधी के नाम से चलाई हैं। यदि कूड़ेदानों पर सांसद का नाम है तो कांग्रेस को परेशानी क्यों हो रही है। उन्होंने कहा कि कूड़ेदानों पर ईईएसएल कंपनी का नाम भी लिखा गया है। जिसके माध्यम से यह लगाए जा रहे हैं।