{"_id":"5b2130094f1c1bfd6e8b7869","slug":"121528901641-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 जून से होगी पांवटा में नालियों की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 जून से होगी पांवटा में नालियों की सफाई
Updated Wed, 13 Jun 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। नगर परिषद पांवटा की एक बैठक बुधवार को आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता कमेटी उपाध्यक्ष नवीन कुमार शर्मा ने की। बैठक में क्षेत्र के विधायक सुखराम चौधरी भी मौजूद रहे। बैठक में मानसून से पहले शहर की बंद पड़ी नालियों को खोलने को लेकर चर्चा की गई जिसमें निर्णय लिया गया कि 14 जून से इस कार्य को शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए बाकायदा 15 कर्मचारियों की टीम भी गठित की गई।
विधायक सुखराम चौधरी ने नगर परिषद और विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों को बरसात में होने वाले जलभराव से निपटने के निर्देश दिए। इस मौके पर विधायक सुखराम चौधरी, कार्यकारी अधिकारी सूरत सिंह नेगी, नप उपाध्यक्ष नवीन शर्मा, पार्षद हरविंद्र कौर, संजय सिंघल, भावना चानना, राजेंद्र सिंह मान, अनिता देवी, पवन जस्सल, मनोनीत पार्षद डॉ. अजीतपाल चौधरी, हेमंत गुप्ता, पंकज पूरी, गुरदास राम, लिपिक बारुराम शर्मा, जेई ललित गोयल, आईपीएच विभाग के जेई पवन कुमार, रमनदीप सिंह, सुनील कुमार व मोहिंद्र सिंह मौजूद रहे।
-------------