फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   नाहन मेडिकल कॉलेज को मिला शिशु रोग विशेषज्ञ

नाहन मेडिकल कॉलेज को मिला शिशु रोग विशेषज्ञ

Wed, 17 Jan 2018 11:46 PM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
नाहन मेडिकल कॉलेज को मिला शिशु रोग विशेषज्ञ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
सिरमौर जिले के लिए काफी हद तक राहत भरी खबर है। डॉ. यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में खाली चल रहे शिशु रोग विशेषज्ञों के पदों को भरने की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। हालांकि, फिलहाल कॉलेज में शिशु रोग विशेषज्ञ का एक पद भरा गया है।

इससे अस्पताल में अपने बच्चों के उपचार के लिए पहुंचने वाले लोगों को राहत मिलेगी।
गौरतलब है कि नाहन मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों के कई पद खाली चल रहे हैं। शिशु रोग विशेषज्ञ के पद अभी तक यहां खाली चल रहे थे। पिछले कई दिनों से यहां पर शिशुओं की देखभाल करने वाला कोई नहीं था। जबकि एमसीआई की गाइड लाइन के अनुसार मेडिकल कॉलेज में हर क्षेत्र के चिकित्सकों की संख्या काफी अधिक रहती है। खैर, दो दिन पहले ही कॉलेज में शिशु रोग विशेषज्ञ ने ज्वाइन कर लिया है।
विज्ञापन



प्रदेश के नंबर वन दैनिक समाचार पत्र ‘अमर उजाला’ ने तीन जनवरी के अंक में ‘नाहन अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं, बच्चों की सेहत राम भरोसे...’शीर्षक के साथ प्रमुखता से यह मुद्दा उठाया था। इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए प्रदेश सरकार ने नाहन मेडिकल कॉलेज के लिए शिशु रोग विशेषज्ञ के आदेश हुए हैं। उन्होंने दो दिन पहले अस्पताल में ज्वाइन भी कर लिया है। बुधवार को कॉलेज की शिशु रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में काफी संख्या में लोग अपने बच्चों का चेकअप करवाने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
बॉक्स के लिए----
भविष्य में और भी पद भरे जाएंगे
डॉ. यशवंत सिंह मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केके पराशर कहते हैं कि कॉलेज में शिशु रोग विशेषज्ञ ने ज्वाइन कर लिया है। उम्मीद है कि भविष्य में और भी पद भरे जाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed