{"_id":"5a1ec7b24f1c1bd1408b9dff","slug":"121511966642-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोगीनंद क्षेत्र में सुचारु हुई पानी की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगीनंद क्षेत्र में सुचारु हुई पानी की आपूर्ति
Updated Wed, 29 Nov 2017 08:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मोगीनंद क्षेत्र में सुचारु हुई पानी की आपूर्ति
वोल्टेज कम होने से पानी भंडारण में हो रही थी दिक्कत
आईपीएच विभाग ने बदल दिया था आपूर्ति का समय
अमर उजाला ब्यूरो
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के तहत पानी की किल्लत से जूझ रहे मोगीनंद गांव में पानी की आपूर्ति सुचारु हो गई है। लोगों को अब तय समय के अनुसार पानी की आपूर्ति की जा रही है।
गौरतलब है कि कम विद्युत वोल्टेज के कारण आईपीएच विभाग को इलाके की उचित पेयजल आपूर्ति करने का सामना करना पड़ा था। इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ विभागीय कर्मचारियों को भी परेशानी हो रही थी। वोल्टेज सही नहीं होने के कारण पंप हाउस चलाना जोखिम भरा होने के कारण भंडारण टैंकों को भरने में अधिक समय लग रहा था। इस कारण लोगों को पेयजल आपूर्ति करने में विभाग को भारी परेशानी हो रही थी।
क्षेत्र में लोगों को पानी मिलता रहे इसके लिए विभाग ने कम वोल्टेज का तोड़ निकालते हुए पानी की आपूर्ति का समय बदल दिया था। विभाग की माने तो उनकी प्राथमिकता लोगों को पानी उपलब्ध करवाना रही थी। आईपीएच विभाग के कनिष्ठ अभियंता अश्विनी कुमार ने बताया कि रात को कम वोल्टेज होने की वजह से पंप हाउस को रोक-रोक कर चलाना पड़ रहा था। इसलिए जल भंडारण टैंकों में पानी देरी से भर रहा था और मजबूरन आपूर्ति के समय में भी बदलाव करना पड़ गया था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अब वोल्टेज की समस्या हल हो गई है जिस कारण पेयजल आपूर्ति सही समय पर और पर्याप्त मात्रा में की जा रही है। उधर, विद्युत उपमंडल कालाअंब के सहायक अभियंता सतीश कुमार ने बताया कि मोगीनंद स्थित आईपीएच विभाग के पंप हाउस की वोल्टेज संबंधी समस्या का निवारण कर दिया है।
---
-संजय गुप्ता-- तन्हा