फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   डिपुओं से पांच दालें, सरसों तेल और रिफाइंड गायब

डिपुओं से पांच दालें, सरसों तेल और रिफाइंड गायब

Thu, 23 Nov 2017 11:03 PM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
डिपुओं से पांच दालें, सरसों तेल और रिफाइंड गायब
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ददाहू (सिरमौर)। सूबे में भले ही नई सरकार बनने जा रही है लेकिन चुनाव आचार संहिता के दौरान जिला के सरकारी डिपुओं में राशन की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पा रही है। नवंबर माह के तीन सप्ताह बीत जाने के बाद भी इन डिपुओं में रिफाइंड, सरसों का तेल व दालें नहीं पहुंच पाई हैं।

इसको लेकर उपभोक्ताओं को आर्थिक चपत लग रही है। जबकि चुनाव से पूर्व सरकार ने इस माह से उपभोक्ताओं को 6 मन पसंद दालें देने का ऐलान किया था। नवंबर माह में उपभोक्ताओं को मात्र एक ही दाल की आपूर्ति की गई है। शेष पांच दालों सहित रिफाइंड व सरसों के तेल से भी उपभोक्ताओं को वंचित कर दिया गया है।
विज्ञापन



उपभोक्ताओं को मात्र दाल चना, चीनी, चावल व आटे की ही आपूर्ति की जा रही है। जबकि उपभोक्ता राजमा, उड़द की दाल, काबली चना, मूंग व मसर सहित रिफाइंड व सरसों के तेल से वंचित रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


80 फीसदी से अधिक उपभोक्ताओं को यह वस्तुएं नहीं मिली हैं। जबकि इस माह लोगों को पर्याप्त मात्रा में राशन मिलने की पूरी-पूरी उम्मीदें थीं।
विभाग के ददाहू स्थित थोक भंडारण के अंतर्गत पड़ने वाले सभी 30 डिपुओं में इन वस्तुओं की पर्याप्त आपूर्ति न होने से उपभोक्ताओं में भारी रोष व्याप्त है जिससे उपभोक्ताओं को इन वस्तुओं को बाजार से खरीदने पर विवश होना पड़ा।

उधर, डीएफएससी प्रताप चौहान ने बताया कि रिफाइंड, तेज व दालों के टेंडर देरी से होने के कारण ही निश्चित समय पर इनकी आपूर्ति नहीं हो सकी है जिस कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। इसी माह के अंत तक दालें व तेल के पहुंचने की पूरी संभावना है। अगले माह तक इन दालों की आपूर्ति को सुनिश्चित कर दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed