फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   निर्भय और सिमरल को चुना गया सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी

निर्भय और सिमरल को चुना गया सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी

Thu, 16 Nov 2017 07:22 PM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 07:22 PM IST
विज्ञापन
निर्भय और सिमरल को चुना गया सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी
maglanwala - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
राजपुर (सिरमौर)। राजकीय उच्च विद्यालय मुगलांवाला-करतारपुर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अजौली के प्रधानाचार्य डॉ. प्रेमपाल ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान निर्भय व सिमरन को सर्वश्रेष्ठ छात्र-छात्रा के खिताब से नवाजा गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यातिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। इसके बाद स्कूल की मुख्याध्यापिका अनीता दीवान ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी तथा स्कूल की गतिविधियों पर संक्षिप्त रिपोर्ट पेश की। इस मौके पर स्कूली बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इसमें स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। बच्चों की ओर से पेश किए जोनसारी और नाटी ने खूब रंग जमाया।
विज्ञापन
बच्चों ने भंगड़ा, गुजराती डांस पेश कर दर्शकों को खूब मनोरंजन किया। मनीषा के एकल गीत तथा उसकी सहेलियों ने नशे के खिलाफ और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ मुहिम पर लघु नाटिका पेश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूली बच्चों ने समूहगान से जल और वातावरण स्वच्छ बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि ने स्कूल के शिक्षा, खेल व अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे छात्रों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम दौरान स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्याम कौर, सतीश कुमार, गंभीर, नीलम, दीपक, गुमान सिंह, शैली, विद्या देवी, रमेश चंद, गीतांश रमौल, कश्मीरी लाल, शादी राम सहित एसएमसी सदस्य, स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed