फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   वीवीपीएटी मशीन पर 7 सैकेंड रहेगी जानकारी: राणा

वीवीपीएटी मशीन पर 7 सैकेंड रहेगी जानकारी: राणा

Wed, 01 Nov 2017 07:06 PM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 07:06 PM IST
विज्ञापन
वीवीपीएटी मशीन पर 7 सैकेंड रहेगी जानकारी: राणा
अमर उजाला ब्यरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
निर्वाचन अधिकारी व एसडीएम पांवटा एचएस राणा ने कहा कि मतदान में वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों व गर्भवती महिलाओं को प्राथमिकता मिलेगी। मतदान केंद्रों में तैनात स्वयंसेवी इसमें सहायता करेंगे।

चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी तरह की कोताही न बरतें। पूरी पारदर्शिता से चुनाव प्रक्रिया होगी। इसके लिए प्रशिक्षण शिविर में सभी अधिकारी व कर्मचारी ईवीएम व वीवीपैट मशीनों की पूरी तकनीकी जानकारी प्राप्त करें। एसडीएम बुधवार को पांवटा साहिब विस क्षेत्र-58 में दूसरे चुनाव प्रशिक्षण में संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन



प्रशिक्षण कार्यक्रम में सेक्टर ऑफिसरों नरेश धीमान, अभिषेक मितल, अविनाश शारदा, दर्शन सिंह ठाकुर, नवीन शर्मा व हरी चंद व नवीन शर्मा ने चुनाव में तैनात रहने वाले कर्मियों को जानकारी दी। मतदाता की सुविधा को वीवीपैट मशीन की स्क्रीन पर 7 सेकेंड तक जानकारी रहेगी जिसमें चुनाव निशान भी दिखेगा और आपने किसको वोट डाला है। कार्यक्रम में ईवीएम-वीवीपैट नई मशीनों, मशीन लॉक-अनलॉक, वीएसवीयू, मतदान प्रक्रिया के दौरान मशीन से पर्चियों की जानकारी दी। चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था व तुरंत सभी सूचनाएं सांझा करने को आपसी समन्वय बनाने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर पर्यावरण अभियंता एके शारदा, बीडीओ पांवटा अभिषेक मितल, नवीन कुमार, संजय भारद्वाज, जसमेर सिंह, जीवन जोशी, अजय शर्मा, निधि , डॉ. जफर अली, शांति वर्मा, बारू राम शर्मा, ललित गोयल, रामपाल, नरेश शर्मा व रमेश कुमार समेत प्रशिक्षण शिविर में प्रेजाइडिंग ऑफिसर, असिस्टेंट प्रेजाइडिंग ऑफिसर, आरओ, बीएलओ, पोलिंग ऑफिसर्स समेत पांवटा विस क्षेत्र-58 के सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed