{"_id":"59e758134f1c1b68678b67b6","slug":"121508333587-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरमौर में भाजपा का पुराने चेहरों पर दांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर में भाजपा का पुराने चेहरों पर दांव
Updated Wed, 18 Oct 2017 07:34 PM IST
विज्ञापन
bawana election
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। चुनावी शतरंज की विसात सज गई है। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने अपने चुनावी शतरंज पर बिछा दिए हैं। अपने पुराने चेहरों पर दांव खेलते हुए भाजपा ने सत्ता पर काबिज होने का रास्ता तो तैयार कर लिया है लेकिन चुनावी वैतरणी पार लगाने के लिए पांवटा और रेणुका विधानसभा में भाजपा को विरोधियों के साथ ही अपनों से भी चुनौती मिल रही है। टिकट नहीं मिलने पर दोनों हलकों में नाराज नेता बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरने को बेताब हैं।
सिरमौर जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पांवटा से जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सुख राम चौधरी, शिलाई से विधायक बलदेव तोमर, नाहन से पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ. राजीव बिंदल, पच्छाद से विधायक सुरेश कश्यप और श्री रेणुका जी से बलबीर चौहान को चुनाव समर में उतारा है। रेणुका के बलबीर चौहान के अलावा तमाम चेहरे पुराने हैं।
पिछले चुनाव में भाजपा ने इन्हीं को मैदान में उतारा था लेकिन वर्ष 2012 में रेणुका से चुनाव लड़ने वाले हिरदा राम के स्थान पर बलबीर चौहान को टिकट दिया गया है। बलबीर इससे पहले भी एक बार हाथ अजमा चुके हैं, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिल पाई है। हालांकि, भाजपा का मुकाबला चुनाव में कांग्रेस पार्टी के नेताओं से होने वाला है, लेकिन अपनों से भी चुनौती कम नहीं है।
विज्ञापन
मसलन रेणुका में भाजपा का टिकट नहीं मिलने पर पूर्व विधायक चुनावी मैदान में उतरने का निर्णय बना चुके हैं।
हिरदा राम ने स्पष्ट कहा है कि उन पर कार्यकर्ताओं का दबाव है। लिहाजा, 20 अक्तूबर को वह अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। जबकि पांवटा विधानसभा क्षेत्र में भी सुख राम चौधरी को टिकट मिलने से टिकट के अन्य तलबगारों ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है। एक धड़े ने टिकट की घोषणा के तुरंत बाद बैठक बुलाई है। देर रात तक चलने वाली इस बैठक में आगामी रणनीति होगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि पांवटा से भाजपा का टिकट नहीं मिलने पर रोशन लाल, मदन लाल आदि निर्दलीय तौर पर भी चुनावी ताल ठोक सकते हैं। बहरहाल, देखना यह है कि भाजपा का पुराने चेहरों पर खेला गया यह दांव कितना फिट बैठता है।