{"_id":"5c38c9c3bdec22736c04b0cc","slug":"11547225539-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहित महिला ने फंदा लगाकर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहित महिला ने फंदा लगाकर दे दी जान
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब थाना के तहत शुभखेड़ा में एक विवाहित महिला ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे हुई इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। महिला का विवाह कनाडा में रह रहे पंजाब के एक व्यक्ति के साथ हुआ था। वह कुछ समय से पांवटा में अपने भाई के घर यानी मायके रह रही थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। हालांकि, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। लेकिन, बताया जा रहा है कि वह करीब चार साल से अकेले रह रही थी। आशंका जताई जा रही है कि अपने बेटे और पति से दूर रहने के गम में ही उसने यह कदम उठाया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 40 वर्षीय सुचेता रमौल पत्नी जतिंद्र सिंह परिहार निवासी कैलगिरी अल्देय कनाडा का अपने पति के साथ विवाद चल रहा था। जतिंद्र पंजाब का रहने वाला है लेकिन कई साल से वह कनाडा में रह रहा है। उनका एक बेटा भी है। चार साल से सुचेता अपने मायके में ही रह रही थी। पुलिस के अनुसार जतिंद्र ने किसी बात को लेकर हुई नोकझोंक के बाद पत्नी को मायके भेज दिया था। पति और बेटे के बिना सुचेता काफी परेशान रहती थी। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी परेशानी की वजह से सुचेता ने यह कदम उठाया। सुबह जब भाई नलिन ने उसे कमरे में फंदे से लटका हुआ देखा तो उसने तुरंत उसे सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया। यहां पर डॉ. राजीव चौहान ने उसे मृत घोषित कर दिया। पांवटा थाना के एसआई प्रकाश चंद ने बताया कि पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।