{"_id":"5bf43e09bdec22699d5ade2e","slug":"11542733321-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न टेस्ट पास किया और न दिया इंटरव्यू, फिर भी दे दी नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न टेस्ट पास किया और न दिया इंटरव्यू, फिर भी दे दी नौकरी
Updated Tue, 20 Nov 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर के गृहरक्षक विभाग में चालकों की भर्ती प्रक्रिया सवालों के घेरे में आ गई है। चालक भर्ती में शामिल अभ्यर्थियों ने धांधली करने के आरोप लगाए हैं।
अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री को शिकायत भेजी है। अभ्यर्थियों का कहना है कि गृहरक्षक विभाग में 15 पदों पर चालक की भर्ती के लिए 15 नवंबर को नाहन में टेस्ट लिए गए थे। साक्षात्कार प्रक्रिया 17 नवंबर तक चली। अभ्यर्थी डिंपल, मुकेश, कपिल, मदन, भवदीप आदि ने कहा कि साक्षात्कार के जब परिणाम सामने आए तो चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि विभाग द्वारा जारी फाइनल लिस्ट में उन अभ्यर्थियों का नाम नहीं था जो सभी टेस्ट पास कर साक्षात्कार तक पहुंचे थे। इस लिस्ट में वे अभ्यर्थी शामिल थे जिन्होंने साक्षात्कार से पहले के टेस्ट भी पास नहीं किए थे। अभ्यर्थियों का आरोप है कि ऐसे अभ्यर्थियों को बैकडोर एंट्री से नौकरी दी गई है। इसमें धांधली की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। अभ्यर्थियों ने बताया कि जो अभ्यर्थी सिलेक्ट किए गए हैं वे शारीरिक, स्किल टेस्ट के साथ-साथ ड्राइविंग और रिटन भी पास नहीं कर पाए थे। फाइनल सूची में जारी किए गए नाम में शामिल कई अभ्यर्थी ग्राउंड टेस्ट के दौरान नजर भी नहीं आए। जबकि, शारीरिक व स्किल टेस्ट पास करने वाले अभ्यर्थियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया। आरोप यह भी है कि साक्षात्कार के समय में भी सिलेक्ट किए गए अभ्यर्थियों में से कोई उपस्थित नहीं था। अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि इस भर्ती को रद्द किया जाए। साथ ही सिलेक्ट किए गए अभ्यर्थियों को दोबारा इस परीक्षा के लिए बुलाया जाए। यदि ऐसा नहीं किया गया तो बेरोजगार अभ्यर्थी मजबूरन अदालत का रास्ता खटखटाएंगे। साक्षात्कार से बाहर हुए अभ्यर्थियों ने इस बारे में विभाग से आरटीआई भी मांगी है।