फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   मेधावियों ने उत्साह के साथ दी छात्रवृत्ति परीक्षा, अनुभव को बताया फायदेमंद

मेधावियों ने उत्साह के साथ दी छात्रवृत्ति परीक्षा, अनुभव को बताया फायदेमंद

Sun, 18 Nov 2018 10:35 PM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
मेधावियों ने उत्साह के साथ दी छात्रवृत्ति परीक्षा, अनुभव को बताया फायदेमंद
अमर उजाला - फोटो : amarujala
नाहन (सिरमौर)। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा रविवार को आदर्श विद्या निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल (एवीएन) नाहन में हुई। परीक्षा देने के लिए विद्यार्थी जोश के साथ पहुंचे। परीक्षा में विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। विद्यार्थियों ने अमर उजाला के इस प्रयास की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से हर वर्ष अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया जाता है। रविवार को हिमाचल प्रदेश में दूसरे चरण की परीक्षा का आयोजन किया गया। नाहन में विभिन्न क्षेत्रों से आए बच्चों ने परीक्षा दी। नौंवी, दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा के बच्चों ने परीक्षा में भाग लिया। नाहन परीक्षा केंद्र के लिए कुल 26 बच्चों ने आवेदन किया था। इनमें से अधिकतर विद्यार्थी परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षा देने के लिए विद्यार्थियों में भारी उत्साह देखा गया। निर्धारित समय से पहले ही अधिकतर बच्चे स्कूल पहुंच गए थे। परीक्षा करवाने में एवीएन स्कूल के प्रधानाचार्य केके चंदोला और शिक्षक श्रीकांत अकेला ने अहम योगदान दिया।
विज्ञापन

एवीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा देने आए विद्यार्थी उत्साहित दिखे। विद्यार्थियों में इतना उत्साह था परीक्षा को देने के लिए 50 फीसदी से अधिक बच्चे सुबह दस बजे से पहले ही परीक्षा केंद्र में पहुंच गए थे। परीक्षा देने के बाद विद्यार्थियों को आपस में प्रश्न पत्रों के संदर्भ में बातचीत करते हुए देखा गया। अभिभावकों और विद्यार्थियों ने अमर उजाला फाउंडेशन के इस अभियान की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 अपने बच्चे के साथ आए भारापुर के अभिभावक चमन लाल ने कहा कि अमर उजाला की यह पहल सराहनीय है। ऐसी परीक्षा से विद्यार्थियों की प्रतिभा सामने आती है। वहीं, भविष्य में होने वाली प्रतियोगी परीक्षा में भी मदद मिलती है।
अपनी बहन के साथ आई शिलाई की अमृता चौहान ने बताया कि उनकी बहन पूरी तैयारी के साथ परीक्षा देने आई थी। इस तरह की परीक्षा से विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने के लिए इस परीक्षा से उन्हें हौसला और जानकारी मिलेगी।
राजगढ़ से आई प्रीतिका ने बताया कि वह यह परीक्षा इसलिए दे रही है कि वह देश के लिए कुछ करना चाहती है। इसके लिए इस तरह की कई परीक्षाएं देनी हैं। इस परीक्षा के माध्यम से ऐसी परीक्षाओं के लिए एक बेहतर अनुभव मिला है।
सतौन की पूजा का कहना है कि अमर उजाला की ओर से करवाई गई यह परीक्षा सराहनीय है। परीक्षा देकर अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रही हूं। अमर उजाला की इस पहल के लिए थैंक्स।
मोगीनंद के विशाल पंवार कहते हैं कि इस परीक्षा से बहुत कुछ सीखने को मिला है। उन्होंने क्या पढ़ा था और क्या नहीं। जो पढ़ा था उसमें क्या याद रहा और क्या भूल गए। आगे की परीक्षाओं में खूब मेहनत करेंगे।
6. सतौन की पल्लवी के अनुसार यह परीक्षा सराहनीय है। विभिन्न विषयों से जुड़े आसान प्रश्न आए थे। जिन्हें उन्होंने हल कर दिया। वह स्कॉलरशिप पाने के लिए परीक्षा दे रही हैं। इससे उन्हें ऐसी परीक्षाओं की तैयारी करने में भी मदद मिलेगी।

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा सराहनीय है। एवीएन स्कूल में इस तरह की परीक्षा का आयोजन गौरव की बात है। यहां के कई बच्चे छात्रवृत्ति प्राप्त करने में कामयाब भी हुए हैं। अमर उजाला का यह आयोजन सराहनीय है और भविष्य में भी नियमित रूप से होता रहना चाहिए।

-केके चंदोला, प्रधानाचार्य एवीएन स्कूल।

पढ़ाई में बेहतर विद्यार्थियों की सहायता के साथ उन्हें बेहतरीन मंच प्रदान करने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन का यह सराहनीय प्रयास है। इस तरह की परीक्षा से दुर्गम इलाकों में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने का अवसर मिला। हमारे स्कूल में इस तरह की प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन गर्व की बात है।
-श्रीकांत अकेला, शिक्षक एवीएन स्कूल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed