फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   सैरतंदुला स्कूल में चार कमरों का लोकार्पण

सैरतंदुला स्कूल में चार कमरों का लोकार्पण

Fri, 05 Oct 2018 10:49 PM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
सैरतंदुला स्कूल में चार कमरों का लोकार्पण
नाहन (सिरमौर)। प्रदेश के कुल बजट का 16 प्रतिशत हिस्सा शिक्षा के सुदृढ़ीकरण पर खर्च किया जा रहा है। रेणुका निर्वाचन क्षेत्र के दूरदराज गांव सैरतंदुला में वीरवार देर शाम एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह जानकारी शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने दी। इससे पहले उन्होंने वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सैरतंदुला में 50 लाख की लागत से निर्मित चार कमरों का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को सुसंस्कारित बनाने के साथ-साथ उनमें देशभक्ति की भावना उत्पन्न करना अध्यापक और अभिभावकों का नैतिक दायित्व है, तभी बच्चे राष्ट्र और समाज के सच्चे नागरिक बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिस प्रकार युवा पीढ़ी विभिन्न प्रकार के नशों का शिकार हो रही है, वह एक चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक करने के लिए अध्यापकों और अभिभावकों को अहम भूमिका निभानी चाहिए। शिक्षा मंत्री ने लोगों की मांग पर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सैर तंदुला में परीक्षा हाल निर्मित करने के लिए विभाग को प्राक्कलन तैयार करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नौहराधार और बोगधार में साइंस ब्लॉक निर्मित करने का भी आश्वासन दिया और विभाग को प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए। इस मौके पर निदेशक उच्चतर शिक्षा डॉ. अमरजीत शर्मा, एसडीएम संगड़ाह राजेश धीमान, उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा उमेश बहुगुणा, स्थानीय पाठशाला की प्रधानाचार्य मीरा शर्मा, भाजपा नेता बलबीर चौहान, प्रताप तोमर, पंचायत प्रधान तपेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed